नवापारा में भाजपाईयों ने हेलीकाप्टर हादसे में मृत हुए सीडीएस बिपिन रावत और 12 अन्य को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजली . - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नवापारा में भाजपाईयों ने हेलीकाप्टर हादसे में मृत हुए सीडीएस बिपिन रावत और 12 अन्य को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजली .

 नवापारा में भाजपाईयों ने हेलीकाप्टर हादसे में मृत हुए सीडीएस बिपिन रावत और 12 अन्य को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजली



गोबरा नवापारा नगर

भारत के प्रथम चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था . हादसे में उनके अलावा उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की भी मृत्यु हो गई थी . आज गुरुवार शाम भाजपा मंडल नवापारा के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में नवापारा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौंक पर कैंडल जलाकर स्वर्गीय रावत सहित उनके साथ मृत हुए सभी लोगों को अश्रुपूरित श्रद्धांजली दी गई . साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की विनती की गई . मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय रावत के निधन से देश ने अपने सबसे बहादुर सपूतों में से एक को खो दिया है . स्वर्गीय रावत को उनकी दूरदर्शी सोच और दीर्घकालिक परिणाम वाले सैन्य सुधारों के लिए याद किया जाएगा . इस दौरान नवल साहू, भूपेंद्र सोनी, बॉबी चांवला, मायाराम साहू, नागेन्द्र वर्मा, रेशम सिंग हुंदल, मुकुंद मेश्राम, हितेश मंडाई, कैलाश तिवारी, ईश्वरी देवांगन, विरेन्द्र साहू, रोहित सेन, संतुराम सेन, शशि ठाकुर, तुकाराम साहू, धीरज साहू, मिथिलेश साहू, राज साहू, देवेन्द्र सेन, अनुज राजपूत, मुकेश निषाद, राकेश राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads