*अब जिले के धान खरीदी केन्द्रों में भी किया जा रहा टीकाकरण* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अब जिले के धान खरीदी केन्द्रों में भी किया जा रहा टीकाकरण*

 *अब जिले के धान खरीदी केन्द्रों में भी किया जा रहा टीकाकरण*




*पोटियाडीह केन्द्र में लक्षण* *आधारित चार किसानों का सैम्पल भी लिया गया*



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी 


खरीफ विपणन वर्ष-2021-22 के तहत जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा के निर्देशानुसार उक्त धान खरीदी केन्द्रों में कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए टीकाकरण भी किया जा रहा है, साथ ही केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों का लक्षण के आधार पर कोविड टेस्ट के लिए सैम्पल भी लिए जा रहे हैं।




मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुर्रे ने बताया कि आज जिले के 45 धान उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों का स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों के द्वारा टीकाकरण किया गया। इनमें से मुख्य रूप से ग्राम सिहावा, सेमरा, घठुला, आमदी, पोटियाडीह, खरेंगा, कलारतराई, गुजरा सहित विभिन्न ग्रामों के धान खरीदी केन्द्रों में दूसरे डोज का टीकाकरण किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में इसके लिए छह मोबाइल युनिट टीमें गठित की गई हैं, जिनके द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में जाकर न सिर्फ किसानों का टीकाकरण किया जा रहा है, बल्कि उन्हें परस्पर शारीरिक दूरी बनाने, मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सैनिटाइजर अथवा साबुन से बार-बार हाथ धोने व संभावित तीसरी लहर को लेकर सतर्कता बरतने की समझाइश भी दी गई। इसके अलावा ग्राम पोटियाडीह के धान खरीदी केन्द्र में आज धान बेचने आए किसानों में से सर्दी, खांसी, बुखार व अन्य लक्षणों के आधार पर उनके स्वाब का सैम्पल भी लिया गया तथा जांच की रिपोर्ट आने तक कोविड संबंधी गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने समझाइश भी दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने यह भी बताया कि जिले में अब तक कोविड के प्रथम डोज का 99 प्रतिशत टीकाकरण सम्पन्न हो चुका है तथा लगभग 50 से अधिक लोगों को दूसरे डोज का टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि 84 दिनों की अवधि पूरी होने दूसरा डोज लगाया जा रहा है तथा जिन किसानों व सोसायटी कर्मचारियों ने उक्त अवधि पूर्ण कर ली है, उन्हें धान खरीदी केन्द्र में ही जाकर टीके लगाए जा रहे हैं। यह क्रम पूरे धान उपार्जन तक जारी रहेगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads