*ग्राम पंचायत द्वारा मितानिन सम्मान वृद्धजनो का सम्मान,क्षेत्रीय विधायक व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हुए सामिल,कोरोना योद्धाओं का भी हुआ सम्मान*
*ग्राम पंचायत द्वारा मितानिन सम्मान वृद्धजनो का सम्मान,क्षेत्रीय विधायक व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हुए सामिल,कोरोना योद्धाओं का भी हुआ सम्मान*
सुरेन्द्र जैन / धरसीवां
मंगलबार को ग्राम पंचायत धरसीवां द्वारा मितानिनों वृद्धजनों व कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा,विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा सामिल हुए।
सरपंच सुल्ताना वहीदा उपसरपंच साहिल खान द्वारा ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत के सभी पंच एवं सचिव भी मौजूद रहे इस अवसर पर कोरोना योद्धाओ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ स्वच्छता दल के सदस्यों का भी मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती शर्मा के हाथों शाल श्रीफल एवं साड़ी प्रदान कर सम्मान किया गया
मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने स्वच्छता समूह के काम की प्रशंसा करते हुए कहा की उनकी मेहनत लगन धरसीवां को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में अग्रणी है एवं आंगनबाड़ी मितानिन के कार्य की भी उन्होंने सराहना की जिस प्रकार गांव को स्वच्छ रखने में स्वछता टीम योगदान दे रही है उसी तरह सरपंच व पंचों को भी हमर धरसीवां को हमेशा स्वच्छ बनाये रखने में हमेशा सक्रिय रहना होगा तभी गांव स्वच्छ और सुंदर बना रहेगा मितानिन बहनों के द्वारा कोरोना के समय में जो सहयोग किया गया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा जो सहयोग किया गया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता विशेष अतिथि के रुप में जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ जिस प्रकार स्वच्छता टीम की महिलाऐं अग्रणी रूप से कार्य कर रही हैं उसे देखते हुए ग्रामीणों से यही कहना चाहूंगी कि उनका हौंसला बढ़ाएं स्वच्छ धरसीवां में उनका सहयोग करें आज हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं यह बहुत प्रसन्नता की बात है कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा जनपद सदस्य भूपेंद्र कसार महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंजू वर्मा नगर पंचायत कुरा अध्यक्ष ढालेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष अनिल बघेल सरपंच सुल्ताना वहीदा उपसरपंच साहिल खान पंच शाहिद खान लता यादव कुमारी बाई यादव मोती लाल पटेल अमजद खान एवं पंचायत के सभी पंच गण पंचायत के सभी कर्मचारी गण वृद्धजआंगनबाड़ी मितानिन एवं स्वच्छता टीम शामिल हुए।