समाजसेवी मनोज पटेल ने किया प्रतिभाओं का सम्मान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

समाजसेवी मनोज पटेल ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

 समाजसेवी मनोज पटेल ने किया प्रतिभाओं का सम्मान 



तेजस्वी यादव/छुरा

         इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सरंक्षक सदस्य समाजसेवक मनोज पटेल लगातार वरिष्ठजनों, दिव्यांगगण और अंचल में छिपी हुई प्रतिभाओं को सम्मानित कर रहे हैं। इसी कड़ी में कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कौंदकेरा देवरी के बालिका दीक्षा साहू और पलक निषाद के अद्भुत कला के बारे में जानकारी मिलने पर उनके घर जाकर पेंटिंग ब्रश, पेंटिंग टूल्स, क्राफ्ट पेपर, डायरी पेन द्वारा उन्हें सम्मानित किए। विदित हो कि कौंदकेरा हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ रही छात्रा दीक्षा साहू गजब की चित्रकारी करती हैं। वह धार्मिक पात्रों, जीव-जंतुओं, प्रकृति शक्ति औऱ हर तरह की चित्रों को अपनी कलम से जीवंत बनाती है। उन्होंने जिला के कलेक्टर महोदय का भी हूबहु तस्वीर बनाई है। 




ऐसी ही एक फनकार पलक निषाद जो कि शास्त्रीय संगीत, फिल्मी गीत, भजनों को बहुत सुंदर अंदाज में मैं प्रस्तुत करती हैं। इन दोनों कलाकारों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। उनसे रूबरू होते हुए प्रत्यक्ष रूप से उनकी प्रतिभा को देखकर अभिभूत हुए। दोनों प्रतिभाओं से कोविड टीकाकरण प्रेरक पोस्टर, गीत बनाकर लोगों को वेक्सिनेशन के लिए जागरुक करने हेतु प्रोत्साहित किये। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला प्रशिक्षण आयुक्त अर्जुन धनंजय सिन्हा, योगाचार्य शंकर यदु, स्वयंसेवक नरेंद्र साहू ने गाइड छात्राओं को सम्मान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिये।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads