ग्राम पोंड की सच्ची श्रद्धांजलि सेवा युवाओं द्वारा बना एक संगठन शोक कुल परिवारों के लिये बना वरदान
ग्राम पोंड की सच्ची श्रद्धांजलि सेवा युवाओं द्वारा बना एक संगठन शोक कुल परिवारों के लिये बना वरदान
पोंड-चंपारण(अभनपुर)रायपुर
-यू तो किसी कार्य मे सहयोगी बनने से आत्म संतोष तो भरपूर मिलता हैं पर जो लोग आकस्मिक मृत्यु पश्चात परिवार को सबल करने के लिये आगे आये तो यह बहुत ही बड़ी और बेहतर कार्य हैं।
ऐसा ही कार्य रायपुर जिले के अभनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पोंड के युवाओं द्वारा अभियान चलाया जा रहा है । यह कार्य युवाओं द्वारा एकजुटता का परिचायक के साथ सहयोगी बना है। ग्राम में आकस्मिक मृत्यु होने पश्चात युवाओं द्वारा बनाये व्हाट्सएप ग्रुप सच्ची श्रद्धांजलि सेवा मे सहयोग के लिये ग्रामवासियों द्वारा सहयोग देने वाले राशि लिख दिये जाते है उसके तुरन्त बाद संगठन द्वारा अधिकृत युवा घर जाकर राशि इकठ्ठा कर समान के साथ साथ नगर राशि भी शोकाकुल परिवार को घर पहुचकर भेंट कर दिया जाता है। यह विगत एक वर्ष से युवाओं द्वारा चलाया जा रहा संगठन सच्ची श्रद्धांजलि सेवा संगठन ग्राम में शोकाकुल परिवार के लिये एक सहयोगी बतौर वरदान सिद्ध हो रहा हैं जो कार्यक्रम से पहले ग्रामवासियों के सहयोग से मिलता आ रहा है।
साथ ही यह युवाओं द्वारा बनाया व्हाट्सएप ग्रुप में सच्ची श्रद्धांजलि सेवा में ग्रामवासियों द्वारा बेहतर सहयोग मिल रहा है । अभी तक सैकड़ो शोकाकुल परिवार को ग्राम में बनाये युवा संगठन द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग मिल पाया है।