तरिया में डुबकी लगाते ही गायब हुए युवक का सामान
तरिया में डुबकी लगाते ही गायब हुए युवक का सामान
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां
वैवाहिक समारोह में शामिल होने आया एक युवक तरिया किनारे अपना सामान रखकर तालाब में प्रवेश किया लेकिन जैंसे ही उसने डुबकी लगाई और पुनः नजर दौड़ाई तो उसका सामान गायब हो चुका था।
यह घटना है थाना धरसींवा के कपसदा गांव की पीड़ित गणेशराम पिता खोरबहरा राम निषाद निवासी रावाभाटा वैवाहिक समारोह में रैता गांव गया हुआ था बुधवार सुबह दस वह पड़ोसी गांव कपसदा के तालाब पहुचा उसने अपने कपड़े जिसमे मोबाइल नगदी दुपहिया के कागजात आदि थे सभी को किनारे पर रखकर तालाब में नहाने लगा साथ ही वह सामान पर भी नजर बनाए था लेकिन जैंसे ही उसने डुबकी लगाई और पुनः सर बाहर निकाला तो देखा कि किनारे से उसका पूरा सामान गायब है दो अज्ञात लड़के उनका सामान उठाकर ले गए।
पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट धरसीवां पुलिस थाना में दर्ज कराई है।