आरंग में निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार, अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि के बंदर बाट के शिकायत का कलेक्टर को सौपा ज्ञापन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आरंग में निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार, अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि के बंदर बाट के शिकायत का कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

 आरंग में निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार, अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि के बंदर बाट के शिकायत का कलेक्टर को सौपा ज्ञापन 



आरंग

 आरंग क्षेत्र में नही थम रहा निर्माण कार्य मे अनियमितता व भ्रष्टाचार, करोड़ो रूपये के निर्माण कार्य मे ठेकेदार द्वारा प्रशासन को नियमो में खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे है पर प्रशासन में बैठे नेता मूक दर्शक बन बैठे है जो भ्रष्टाचार में साथ देने से प्रतीत होता है।

 साथ ही आरंग नगर सीमा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01,06,व13 में भू माफियाओं द्वारा किये जा रहे अवैध प्लाटिंग की शिकायत उचित कारवाही की मांग पर भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला के अध्यक्ष अभिनेष कश्यप के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का प्रतिनिधित्व मंडल जिलाधीश को ज्ञापन सौपा और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नगर की सीमा में किसानों की जमीन को अग्रीमेंट करा कर नगर निवेश के विभाग से बिना नक्शा पास कराये भोले भाले जनता को बेचा जा रहा है जिसे शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है उसी प्रकार आरंग नगर में 01 में शासकीय जमीन को नियम विपरीत आबंटित किया गया है तत संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरंग द्वारा बिना परिषद के बैठक लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए  गया जिससे मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं स्थानीय राजस्व अधिकारियों की संलिप्तता प्रतित होता है उलेखनीय है कि दिनाँक 04/05/2020 को अनुविभागीय अधिकारी आरंग द्वारा पालिका क्षेत्र अंतर गत 728 एकड़ भूमि के आबंटन हेतु इसतिहार जारी किया गया था इस पर हजारों लोगों द्वारा आवेदन किया गया था लेकिन जमीन आबंटन कुछ  को ही जमीन आबंटित किया गया है । शिकायत करने वालो में  मुख्य रूप से अभिनेश कश्यप,नवीन मार्कंडेय,श्याम नारंग,वेदराम मनहरे,संजय ढीढी,किरण बघेल,के के भारद्वाज,ध्रुव कुमार मिर्धा,गणेश साहू ,चंद्रशेखर साहू,राजेश साहू,लल्ला साहनी,देवनाथ साहू,अशोक चंद्राकर,वेदराम खूँटे,किरण ढीढी,मनोज तंबोली,सुशील जलक्षत्री,राजेश साहू,शंकर ज़लक्षत्री, अविनाश विक्की साहू,संजय ज़लक्षत्री,सूरज साहू,रितेश साहू,खिलेश धुरंधर,महेंद्र सिंह ठाकुर,वेदप्रकाश देवंगान,राकेश सोनकर,नेम साहू,सतीश सोनकर,ईश्वर साहू, बिठाल साहू,खिलवान वर्मा,पप्पू सोनकर,जगन्नाथ पाल, कान्हा साहू,विरेंद्र कंडरा,बलराम साहू,गुड्डु यादव,नरेश साहू,श्याम कांडरा,गोपाल कोसारिया,नरसिंग खूँटे,व समस्त कार्यकर्ता गण उपथित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads