नवनिर्वाचित पार्षद सहित नवापारा मंडल कार्यकर्तार्ओ का हुआ सम्मान
नवनिर्वाचित पार्षद सहित नवापारा मंडल कार्यकर्तार्ओ का हुआ सम्मान
अभनपुर मंडल में रखा गया सम्मान समारोह
गोबरा नवापारा नगर
भारतीय जनता पार्टी अभनपुर मंडल के तत्वावधान में अटल जयंती के अवसर पर मंडल स्तरीय सुशासन दिवस, बौद्धिक व धर्म चर्चा कार्यक्रम हनुमान व कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना आरती के साथ ग्राम भेलवाडीह नया रायपुर में सम्पन्न हुआ।
प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि अटल जी देश के महान नेता थे, केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उनकी स्वीकार्यता थी। अटल जी व्यक्तित्व काफी विराट था, वे कुशल प्रशासक, कवि और संगठनकर्ता थे। श्री साहू ने अपने प्रथम विधायकी कार्यकाल के दौरान अटल जी के दौरा कार्यक्रम के संस्मरण भी सुनाए।
द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि समाज की दशा और दिशा तय करने में धर्म और राजनीति का विशेष प्रभाव रहता है, हमें धर्म की रक्षा करते हुए राजनीतिक गतिविधियों को संचालित करना चाहिए।
मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मंडल महामंत्री सूरजलाल साहू व मंडल महामंत्री भरत बैस ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं व अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के साथ पालिका की नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमति मधु बाफना का अभनपुर मंडल के तरफ से स्वागत व सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान जिला संयोजक राघवेन्द्र साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नंदनी साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री चेतना गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष संचित तिवारी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री भूपेन्द्र सोनी ने भी संबोधित किया।
इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष दलजीत चावला, जनपद सदस्य संगीता शर्मा, बेन्द्री सरपंच इन्द्र कुमार साहू, सोसायटी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, तूता सरपंच कौशिल्या धृतलहरे, बूथ अध्यक्ष सुखचंद बारले, सुरेश वर्मा सिंगारभांठा, श्यामलाल वर्मा अभनपुर, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी वरुण राठी, विनोद चंद्राकर सिंगारभांठा, रोहित कुर्रे झांकी, नरोत्तम भारती झांकी, वीरेन्द्र साहू केन्द्री, कमलेश साहू बकतरा, चेतन साहू बकतरा, लक्ष्मीकांत ठाकुर सिवनी, किशन सिन्हा जामगांव, झड़ी राम पटेल तूता, रामकृष्ण बैस तूता, मानसिंग ध्रुव तूता, बैसाखू राम साहू सारखी, हर्षा कंसारी नवापारा, लता साहू जौंदी, नवल साहू नवापारा, टिंकू सोनी नवापारा, किशन साहू नवापारा, किशोर देवांगन नवापारा, केजूराम पटेल तोरला, तिहारु पटेल भेलवाडीह, समारु साहू भेलवाडीह, नरोत्तम ठाकुर भेलवाडीह, बैसाखूराम यादव भेलवाडीह, तीरथूराम यादव भेलवाडीह, उत्तम यादव भेलवाडीह, रामप्रसाद सिन्हा भेलवाडीह, चित्रसेन सिन्हा केन्द्री, रमेश साहू बकतरा, रविकांत सिन्हा भेलवाडीह, लखनलाल पटेल भेलवाडीह, महेश पटेल भेलवाडीह, लखन साहू भेलवाडीह, शिवकुमार यादव भेलवाडीह, यामिनी सिन्हा भेलवाडीह, यमुना सिन्हा भेलवाडीह, शांति यादव भेलवाडीह, चूड़ामनी सिन्हा भेलवाडीह, शैलेन्द्री पटेल भेलवाडीह, उमा सिन्हा भेलवाडीह, पूर्णा पटेल भेलवाडीह, दुलारी यादव भेलवाडीह, नीलम सिन्हा भेलवाडीह, सरोज ठाकुर भेलवाडीह, सविता यादव भेलवाडीह, महेश्वरी सिन्हा भेलवाडीह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।