जनपद पंचायत छुरा से संबद्ध एकीकृत आँगन बाडी़ बाल विकास एवं स्वास्थ्य स्थाई समिति की आवश्यक बैठक हुई यह चर्चा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जनपद पंचायत छुरा से संबद्ध एकीकृत आँगन बाडी़ बाल विकास एवं स्वास्थ्य स्थाई समिति की आवश्यक बैठक हुई यह चर्चा

जनपद पंचायत छुरा से संबद्ध एकीकृत आँगन बाडी़ बाल विकास एवं स्वास्थ्य स्थाई समिति की आवश्यक बैठक हुई यह चर्चा





तेजस्वी यादव/ छुरा - 

जनपद पंचायत छुरा से संबद्ध एकीकृत आँगन बाडी़ बाल विकास एवं स्वास्थ्य स्थाई समिति की आवश्यक बैठक रखी गयी थी। 

      बैठक सभापति सुश्री बुंदा गजेन्द्र साहू ,सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर, लगनी अवध साहू, सुश्री खिलेश्वरी ध्रुव, परियोजना अधिकारी सी एल साहू के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 

 परियोजना अधिकारी साहु ने बैठक के उद्देश्य को विस्तार से रखा। जिसमें आँगन बाडी़ केन्द्रों में  रिक्त कार्यकर्ता पद की नये भर्ती विषय प्रमुख रही। 

     सदस्यों नेआँगन बाडी़ केन्द्रों में  पूर्व में भर्ती हुई कार्यकर्ता और सहायिका पद पर  नव नियुक्त अभ्यर्थियों के अब तक नियुक्ति आदेश दिया ही नही गया है और पुन:नियुक्ति जारी करना कहा तक उचित है। जिस पर परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस विषय पर जिला और प्रदेश स्तरीय मीटिंग में  बार बार बातें उठाई जा रही है। जवाब में  कहा जाता है  कि अभी आकांक्षी 10 जिलों में  नियुक्त हुऐ अभ्यर्थियों को आदेश दिया गया है। शेष सभी जिले के अभ्यर्थियों का आदेश मार्च बजट के बाद दे दी जायेगी। जहाँ प्रक्रिया पूर्ण हो चुका है  वहाँ फिर से आवेदन नही लिऐ जायेगे।वही शासन के नये नियम के अनुसार  1फरवरी से सभी रेडी  टू ईट महिला समूह को बंद कर शासन रेडी टू ईट का पोषण आहार केन्द्रों में सप्लाई करने का निर्णय लिया  है। शासन के नये आदेश को समिति के सदस्यों को दिखा कर अवगत कराया।जिसमे साफ उल्लेख है  कि छग राज्य मे  वर्तमान में  प्रचलित पूरक पोषण आहार व्यवस्था अन्तर्गत टेकहोम राशन में रेडी टू ईट फंड निर्माण एवं कार्य स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों के स्थान पर अब कृषि विभाग एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग अन्तर्गत छग राज्य बीज एवं कृषिवविकास निगम द्वारा स्थापित के माध्यम से  होगा। पूर्व में इस संबंध विभाग द्वारा समय समय पर जारी समस्त निर्देशो को निरस्त किया गया है। तथा इह नये आदेश को 1 फरवरी से 2022से तत्काल प्रभाव शील होगा बताया गया है। 

  आँ बा बा विकास एव स्वास्थ्य स्थाई समिति के द्वारा  शेष रिक्त आँगन बाडी बाल विकास केन्द्रों में  नियुक्ति हेतु प्रस्ताव किया गया जिसमे आँबा बावी केन्द्र कुगदा क्र 1 ,कुरुद क्र 2,और द्वारतरा क्र  1  में  कार्यकर्ता की एक एक पद, तथा केन्द्र क्र 1मे सहायिका के पद रिक्त है  जिसे शीघ्र विज्ञान निकाल कर भर्ती किये जाने का प्रस्ताव किया गया। 

 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads