छत्तीसगढ व्याख्याता संघ सफल का धरना-प्रदर्शन संपन्न
छत्तीसगढ व्याख्याता संघ सफल का धरना-प्रदर्शन संपन्न
आरंग
-छत्तीसगढ व्याख्याता संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्राचार्यो को उपसंचालक के रिक्त पदो पर पदोन्नत करने,व्याख्याताओ को प्राचार्य के रिक्त पदो पर पदोन्नतिसूची जारी करने,सहायक शिक्षको को 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर तृतीय समयमान वेतनमान मे 5600 रू ग्रेड पे एवं सीधी भर्ती के व्याख्याताओ को 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर 7600 रू ग्रेड पे प्रदान करने,आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नाम पर हिन्दी माध्यम स्कूलो को बंद नही ,केंद्र के समान महंगाई भत्ता प्रदान करने सहित अन्य लंबित मांगो को लेकर प्रदेश के प्राचार्यों एवं व्याख्याताओ का 3 दिसंबर को आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन में आरंग विकास खंड से 100 से भी अधिक संख्या में प्राचार्य एवं व्याख्यातागण राजधानी रायपुर पहुंचकर सफल बनाए। उक्त धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गोपत राम टंडन ब्लाक अध्यक्ष आरंग, दिलीप राहंगडाले प्रांतीय संयुक्त सचिव, माणिक लाल मिश्रा प्रांतीय सचिव प्राचार्य किरण मिश्रा,व्याख्यातागण अशोक ठाकुर, भारत लाल दीवान,नीलकंठ देवांगन, संतोष देवांगन, एल एल चंद्राकर, प्रतुल राज नंद, विजय चंद्राकर, रायसिंह सिदार, अर्जुन राम कन्नौजे,आज्ञाराम ठाकुर,आदि ने सभी प्राचार्यो एवं व्याख्याताओ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की है।