आँचलिक खबरे
रायपुर जिले में धान खरीदी के पहले दिन से ही दिखा केंद्रों में उत्साह
बुधवार, 1 दिसंबर 2021
Edit
रायपुर जिले में धान खरीदी के पहले दिन से ही दिखा केंद्रों में उत्साह
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां
रायपुर जिले में धान खरीदी केंद्रों खरीदी के प्रथम दिन ही किसानों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
जिले में सभी 138 केंद्रो में खरीदी प्रारंभ हुई रायपुर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में आज किसानों ने व्यवस्थित ढंग से धान विक्रय में सहभागिता दिखाई और धान खरीदी के लिए उत्साहपूर्वक आए। जिले के सभी 138 धान खरीदी केंद्रों में ऐसे 3,787 कृषको जिन्हें पूर्व में टोकन जारी किया गया था , उनके द्वारा 71721 क्विंटल धान का विक्रय किया गया है। सबसे अधिक धान ग्राम चपरीद समिति में 66 कृषको से 1183 क्विंटल खरीदा गया ।
Previous article
Next article