छत्तीसगढ व्याख्याता संघ आरंग द्वारा यात्रा भत्ता देयक का शीघ्र भुगतान करने की मांग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छत्तीसगढ व्याख्याता संघ आरंग द्वारा यात्रा भत्ता देयक का शीघ्र भुगतान करने की मांग

छत्तीसगढ व्याख्याता संघ आरंग द्वारा  यात्रा भत्ता देयक का शीघ्र भुगतान करने की मांग 



आरंग-

छत्तीसगढ व्याख्याता संघ का प्रतिनिधिमंडल ब्लाक अध्यक्ष गोपत राम टंडन के नेतृत्व मे विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आरंग मे सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारीद्वय दिनेश शर्मा एवं आलोक चांडक को ज्ञापन सौंपकर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के केंद्राध्यक्षों एवं सी एल ओ को उक्त परीक्षा के यात्रा देयक का शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग की जिसपर अधिकारीद्वय के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिशीघ्र भुगतान कराए जाने के लिए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया।



 ज्ञात हो उक्त परीक्षा का आयोजन 11अगस्त 2021 को किया गया था परीक्षा परिणाम भी जारी हो गया किन्तु यात्रा देयक का भुगतान आज पर्यंत नही हुआ है।  प्रतिनिधिमंडल मे प्रांतीय संयुक्त सचिव दिलीप कुमार राहंगडाले, प्रांतीय सचिव माणिक लाल मिश्रा,अशोक ठाकुर, भारत लाल दीवान, संतोष देवांगन, पी आर नंद आदि व्याख्यातागण शामिल रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads