*निकाय चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की सक्रियता दिलाएगी भाजपा को जीत : डॉ. किरण बघेल*
*मातृशक्ति के बदौलत निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता निश्चित : शालिनी राजपूत*
*प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है अब निकाय चुनाव में भाजपा फहराएंगी विजय पताका : विभा अवस्थी*
*निकाय चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की सक्रियता दिलाएगी भाजपा को जीत : डॉ. किरण बघेल*
रायपुर
छत्तीसगढ़ में 15 स्थानों पर निकाय चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही है। इसी तैयारियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भी लगातार उन स्थानों पर जाकर निकाय चुनाव में जीत हेतु अपनी-अपनी उपयोगिता दर्शा रही है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मातृशक्ति के नेतृत्व में विजय निश्चित ही हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव एक तरह से देखा जाए तो विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी है, जो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा अभी से विजयी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मातृशक्ति की बदौलत भाजपा निकाय चुनाव में भारी मतों से विजय हासिल करेगी।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विजय हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने का काम किया है उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है निकाय चुनाव में प्रदेश सरकार को करारा जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं निकाय चुनाव के लिए अभी से तैयार बैठी है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ किरण बघेल ने कहा कि निकाय चुनाव में मातृशक्ति की सक्रियता से भाजपा भारी मतों से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निकाय चुनाव में महिला प्रत्याशियों को अधिक संख्या में प्रत्याशी घोषित किया है इससे साबित होती है कि भारतीय जनता पार्टी मातृ शक्ति के साथ मिलकर विजय हासिल करेगी। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश सरकार की विफलता को जनता भली-भांति जान चुकी है तथा इस निकाय चुनाव में जनता प्रदेश सरकार को करारा जवाब अवश्य देगी।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग निकाय में चुनाव प्रबंधन के लिए भेजा गया जिसमें बिरगांव में मीनल चौबे, ममता साहू, सीमा साहू, भिलाई में पूजा विधानी, शीतल नायक, भावना बोहरा, उपासना चंद्राकर, रिसाली में माया बेलचंदन, शैलेन्द्री परगनिया,पूनम शुक्ला, भिलाई-चरोदा में संगीता शर्मा, चंद्रकला मांडले, प्रीति परगनिया, जामुल में श्यामबाई साहू, किरण बघेल, बीथिका विश्वास, बैकुंठपुर में प्रवीण सिंह, कीर्ति राणा, उर्मिला नेताम शिवपुर-चरचा में चंपा देवी पावले, श्वेता गुप्ता, शकुंतला पोर्ते, सारंगढ़ में सुषमा खलखो, कल्याणी साहू, फुलेश्वरी पैकरा, खैरागढ़ में शालिनी राजपूत, मंजू सिंह, किरण साहू, प्रेमनगर में मंजूषा भगत, कुसुम सिंह, लक्ष्मी राजवाड़े, मारो में विभा अवस्थी, हेमा सोनी, लता वर्मा, नरहरपुर में हेमलता शर्मा, संध्या तिवारी, कृष्णा सिन्हा, कोंटा में किरण भदौरिया, ओजस्वी मंडावी, राजकुमारी, भैरमगढ़ में दीप्ति पांडे, जमुना मांझी, सुमन कोरसा, भोपालपटनम में सुमन प्रभा यादव, रोशन सिसोदिया, पायल गुप्ता सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव प्रबंधन में सहयोग प्रदान किया।
