प्रबंध संचालक किरण कौशल ने किया केन्द्री धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

प्रबंध संचालक किरण कौशल ने किया केन्द्री धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया

 प्रबंध संचालक किरण कौशल ने  किया केन्द्री धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया 



अभनपुर

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मुख्य सचिव अमिताभ जैन  द्वारा धान खरीदी केंद्र के सतत् निगरानी के निर्देश के परिपालन में शुक्रवार को मार्कफेड की प्रबंध संचालक और खाद्य विभाग की संचालक किरण कौशल ने रायपुर जिले के धान खरीदी केंद्र केन्द्री का औचक निरीक्षण किया।



  इस दौरान उन्होंने किसान पंजीयन से लेकर टोकन व्यवस्था, केंद्री धान खरीदी हेतु संलग्न  ग्रामों की संख्या, कुल किसानों की संख्या, किसान रकबा, नए पंजीकृत किसानों की संख्या जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित किसानों से बातचीत की। बातचीत के दौरान किसानों के द्वारा वर्तमान खरीदी व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने बारदाने के किस्म के आधार पर बने स्टेक का सूक्ष्म निरीक्षण किया तथा उन्हें शुरू से ही व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कृषकों से स्वेच्छा से बारदाने दिए जाने पर स्वीकार करने के लिए कहा। उल्लेखनीय है कि केन्द्री धान खरीदी केंद्र में 1356 किसान पंजीबद्ध है, जिनमे से आज 83 किसान धान विक्रय किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads