आंचलिक खबर
*सांकरा पठारीडीह मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा,वाइक सवार को वाइक सहित अज्ञात वाहन ने रौंदा*
गुरुवार, 2 दिसंबर 2021
Edit
*सांकरा पठारीडीह मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा,वाइक सवार को वाइक सहित अज्ञात वाहन ने रौंदा*
सुरेन्द्र जैन/ धरसींवा
सांकरा पठारीडीह उरला मार्ग पर गुरुवार सुबह साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच दर्दनाक हादसा हुआ......यहां कन्हरा व कुम्हारी के बीच टर्निंग में अज्ञात वाहन ने वाइक को रौंद दिया और फरार हो गया.....हादसा इतना दर्दनाक हुआ कि वाइक सवार वाइक से उतर भी नहीं पाया उसका सर फूटने से सड़क खून से लथपथ थी एवं वाइक का अगला पहिया चकनाचूर हो चुका था.....राहगीरों ने जैंसे ही सड़क पर पड़े वाइक सवार को देखा तुंरन्त इसकी सूचना 112 एवं उरला पुलिस को दी.....सूचना मिलते ही उरला पुलिस मौके पर पहुच गई है.....वाइक सवार समीपी ग्राम चिखली का बताया जाता है जो उरला फेक्ट्री से ड्यूटी कर संभवत वापस अपने घर आ रहा था....।
Previous article
Next article