रायपुर कलेक्टर खरोरा तहसील कार्यालय व धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
रायपुर कलेक्टर खरोरा तहसील कार्यालय व धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
भरत कुम्भकार/ खरोरा
रायपुर कलेक्टर का खरोरा तहसील कार्यालय व धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया जहां धान खरीदी केन्द्रो मे किसानो की समस्या सुनी वही तहसील कार्यालय मे आये फरियादी की समस्या सुन त्वरित निदान का आश्वासन दिया ।
समर्थन मूल्य में किसानों से धान खरीदी का त्यौहार जारी है खरोरा के औचक निरीक्षण में पहुंचे रायपुर कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के बाद खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया धान की क्वालिटी और तलाई को खुद देखा किसानों से उनकी परेशानी पूछी और धान बेचने पहुंचे किसानों से बातचीत की इस मौके पर किसानों ने नए पुराने बार दाने को लेकर अपनी शिकायतें भी की जिस पर कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया कलेक्टर खरीदी केंद्र खरोरा में खरीदी कर रहे स्टाफ से भी बातचीत की उनकी समस्या जानी और धान खरीदी सुचारू रूप से चलें इस बात के लिए निर्देशित भी किया.. बता दें कि कलेक्टर का औचक निरीक्षण खरोरा में था उन्होंने पहले तहसील कार्यालय में तहसीलदार के साथ पटवारियों से बातचीत की किसानों से नामांतरण होती और कृषि रग्बी संबंधित जानकारी ली इस मौके पर कलेक्टर महोदय ने किसानों की समस्या सुनकर त्वरित निराकरण भी किया और इस बात की हिदायत दी की तहसील मामलों में किसानों को किसी तरह कोई परेशानी ना हो।इस अवसर पर तहसीलदार खरोरा के साथ सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे वही नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी,नगर पंचायत के पार्षद गणमान्य नागरिक, किसान उपस्थित रहे।
