पेंशन प्रकरण समीक्षा सह प्रशिक्षण की बैठक संपन्न बेस को मिली शाबाशी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पेंशन प्रकरण समीक्षा सह प्रशिक्षण की बैठक संपन्न बेस को मिली शाबाशी

 पेंशन प्रकरण समीक्षा सह प्रशिक्षण की बैठक संपन्न बेस को मिली शाबाशी



आरंग

मातृ सदन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मंदिर हसौद में  पेंशन प्रकरण की समीक्षा एवं सह प्रशिक्षण आवश्यक बैठक आहूत की गई ,इस बैठक में सेवानिवृत एवम मृत कर्मचारियों के सभी प्रकरणों पर विचार एवं कार्यवाही की गई ,तथा पेंशन,छात्र वृति ,भवन संबंधी प्रशिक्षण देते हुए सहायक संचालक यशवंत वर्मा, कनिष्ठ लेखा परीक्षक अमर बिसेन, लेखापाल एचपी मिश्रा ने विस्तार से जानकारी देते हुवे आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए , एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने आरंग ब्लॉक की स्थिति  पर प्रकाश डालते हुवे बताया कि सभी प्रकरणों का समाधान कर लिया गया है, वही रायपुर जिले में पेंशन प्रकरण निराकरण में आरंग बीईओ के अग्रणी रहने पर जिला से आए अधिकारियों ने  लेखापाल टी के बेस विकास खंड शिक्षा कार्यालय आरंग की कार्यकुशलता की प्रशंसा कर बधाई दी ।बैठक में समस्त डीडीओ प्राचार्य व अन्य प्राचार्य भी उपस्थित थे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads