**टीकाकरण महा अभियान हेतु जन जागरण रैली निकाली**
**टीकाकरण महा अभियान हेतु जन जागरण रैली निकाली**
तेजस्वी यादव/ छुरा-
जिले में 8 एवं 9 दिसंबर को होने वाली कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान की तैयारी हेतु स्वास्थ्य विभाग, जनपद विभाग, तहसीलदार की संयुक्त बैठक जनपद पंचायत में हुई जिसमें कोरोना वायरस से बचने व संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण के लिए जागृत करने का संकल्प लिया गया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर रुचि शर्मा सीईओ जनपद ने अनुविभाग के समस्त शिक्षा संस्थान, ग्राम पंचायत, रेडक्रॉस सोसाइटी, स्काउट गाइड, स्वयंसेवी संस्था, स्वास्थ्य विभाग, समाजसेवी,जनप्रतिनिधियों मितानीनों से अपने अपने स्तर पर जनजागृति एवं रैली का आयोजन करने की अपील किए हैं। इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी किया गया है।
इसी संदर्भ में शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल लोहझर में छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं व समाजसेवी शीतल ध्रुव,एवं पुनितराम ठाकुर,के नेतृत्व में रैली निकालकर नारे लगाते हुए गली भ्रमण किया, गया साथ ही शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए संकल्प लिया गया। रैली में अतिरिक्त सीईओ कुरैशी, कयाराम यादव, हेमलाल कंवर, हर्षा वर्मा, ललित यादव, गोपाल ध्रुव,लक्ष्मण तिवारी, अशोक ठाकुर सरपंच,तारिणी सरपंच, गोकुल सरपंच,मंजू ध्रुव सरपंच, सचिव गण रामगोपाल, रामचंद, डिगेन्द्र,पवन, भुनेश्वर,नागवंशी दीवान, डोमन भीखम सहित पोषण लाल वर्मा, अशोक वर्मा,डहारु कोसले, राधेश्याम साहू, खेमचंद पटेल, गौतम ठाकुर, दिलीप सिन्हा, मीनू ध्रुव,पदमन ध्रुव, मितानीन आदि उपस्थित रहे।