ग्राम पंचायत पटपरपाली में शीतला स्वागत द्वार आहता लोकार्पण एवं नदी भगवान प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य श्री मती केसरी धु्व
ग्राम पंचायत पटपरपाली में शीतला स्वागत द्वार आहता लोकार्पण एवं नदी भगवान प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य श्री मती केसरी धु्व
तेजस्वी यादव/छुरा
ग्राम पंचायत पटपरपाली में शीतला स्वागत द्वार आहता लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्री मती केसरी धु्व अध्यक्षता श्री सुन्दर ठाकुर सरपंच पटपरपाली , विशेष अतिथि श्री शशि मुखी नेताम जनपद सदस्य रहे अतिथियों का बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया।
श्रीमति केसरी धु्व ने कहा कि इस प्रकार कार्यक्रम हर गांव में होना चाहिए जिससे गांव में एकता और भाईचारे की भावना बनी रहती है।कोई भी छोटे से छोटे समस्याओं को हल करने में मदद करुंगी ।जब भी बुलाओ मैं आने के लिए हमेशा तैयार हूं । ग्राम वासियों के मांग पर रंगमंच निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने की घोषणा की । कार्यक्रम में ग्राम पटेल, ग्राम प्रमुख, सचिव श्री पटेल , श्री यादराम सिन्हा वनरक्षक , इमरान खान पूर्व उप सरपंच, पटवारी श्री सोनी जी , चरौदा सचिव महिलाएं पुरुष भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।