रतिराम साहू कांग्रेस नेता ने धान खरीदी के प्रथम दिवस क्षेत्र में किया दौरा के टीला धान खरीदी का किया अवलोकन
रतिराम साहू कांग्रेस नेता ने धान खरीदी के प्रथम दिवस क्षेत्र में किया दौरा के टीला धान खरीदी का किया अवलोकन
पोंड-चम्पारण
नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति टीला में 1113 पंजीकृत किसान है जिनका रकबा 1161.95 है, यहां प्रथम दिवस मात्र 37 किसान ही करीब 828.80 क्विंटल धान बेचने लाए थे | ग्राम सेम्हरा के किसान नारद यादव ने सर्वप्रथम टोकन कटवा कर धान विक्रय के लिए तौल कराने वाले किसान भी नारद यादव ही रहे | रतिराम साहू द्वारा किसानों से चर्चा करने पर नारद यादव ने बताया कि इस वर्ष लगातार धान कटाई पूर्व अधिक वर्षा होने से बहुत क्षति हुई है करीब 15 एकड़ खेत में धान पानी में डूबा हुआ था जिसको सुखाने मिसाई कराने में समय लग रहा है| समिति के पूर्व संचालक भुवन साहू ने कहा कि समिति में कुछ ही दिनों के लिए बारदाना उपलब्ध है और बारदाना की आवश्यकता है वर्तमान व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि समिति में किसानों को कोई तकलीफ ना हो जिसके लिए पूरा सहयोग करने की बात कही |