*सरकारी नोकरियो का त्याग कर मोक्ष मार्ग की राह पर चलने वाले ब्रह्मचारियों की हो सकती हैं कल मुनि दीक्षाएँ* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सरकारी नोकरियो का त्याग कर मोक्ष मार्ग की राह पर चलने वाले ब्रह्मचारियों की हो सकती हैं कल मुनि दीक्षाएँ*

 *सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर जी मे आयोजित जैन महाकुंभ महापंचकल्याणक में मुनि दीक्षाएँ होने की संभावना*




*सरकारी नोकरियो का त्याग कर मोक्ष मार्ग की राह पर चलने वाले ब्रह्मचारियों की हो सकती हैं कल मुनि दीक्षाएँ*

   सुरेन्द्र जैन/धरसींवा

  बड़े बाबा के पावन दरबार सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर जी मे इस युग के महावीर परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराज के ससंघ सानिध्य में आयोजित जैनियो के महाकुंभ महा पंचकल्याण की पावन पवित्र वेला में कल रविवार को ब्रह्मचारी भैया जी की मुनि दीक्षाओ की प्रबल संभावना है पूज्य आचार्यश्री के मंगल आशीर्वाद से ऐंसे अनेक ब्रह्मचारी जी की मुनि दीक्षाएँ हो सकती हैं जो घर आर्थिक रुप से संपन्न परिवार एवं अपनी सरकारी नोकरियो का त्याग कर आचार्यश्री से ब्रह्मचर्य व्रत लेकर मोक्ष मार्ग पर चलना प्रारम्भ किये हैं। 






    संभावित दीक्षार्थी ब्रह्मचारी जी

१ ब्र सुमित भैया गुना

२ ब्र सचिन भैया जैन मुंगावली

३  ब्र अविचल जैन भैया गुना

४ ब्र राजा भैया खिमलासा

५ ब्रसौरभ जैन सागर

६ब्र राहुल जैन सागर

७ब्र ब्रमयूर जैन विदिशा

८ ब्रमानस जैन इंदौर

९ ब्रराजेश जैन सागर

१०ब्र प्रांजल जैन सतना

११ ब्रमयूर जैन सुरर्खी

१२ ब्रअर्पित जैन फिरोजाबाद

१३ब्र चंदन जैन पंजाब

१४ब्र कार्तिक जैन दमोह

१५ ब्रभूपेंद्र भैया ललितपुर

१६ ब्रईश्वरदास महाराजपुर

१७ ब्रसचिन जैन पुसद


*17 छुल्लक दीक्षाये होंगी*

कुंडलपुर में चल रहे  पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में तप कल्याणक के दूसरे दिन 20 फरवरी को *17 छुल्लक महराजो* की दीक्षा होने की प्रबल संभावना है। इनमें निर्यापक मुनि श्री समयसागर महाराज के संघस्थ 9 भैया जी, निर्यापक मुनि श्री योग सागर महाराज के संघस्थ 3 भैया जी एवं मुनि श्री वीरसागर महाराज के संघ के 5 भैया जी को मुनि दीक्षा 20 फरवरी को दोपहर में होने की प्रबल संभावना है। दीक्षाएं  बढ़ सकती हैं लंबे समय बाद दीक्षा होगी वर्तमान में 267 पिच्छिकाये कुंडलपुर में विराजमान है। उल्लेखनीय है अंतिम बार आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी ने ललितपुर में 10 मुनि दीक्षाएं 28 नवंबर 2018 को दी थी। सागर जिले बीएसएनएल के SDO की नौकरी से त्यागपत्र देने वाले राजेश भैया बड़ा बाजार सागर,  राहुल भैया सिहोरा, बाहुबली कालोनी सागर, मयूर भैया  सुरखी सागर,

सौरव भैया सुभाष नगर सागर, ईश्वर भैया, अंकेश सोधिया, महराजपुर, संदीप मोदी राजा भैया खिमलासा हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads