अखण्ड भारत की कल्पना भाजपा ही कर सकतीं है :- पूर्व सांसद चन्दू लाल साहू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अखण्ड भारत की कल्पना भाजपा ही कर सकतीं है :- पूर्व सांसद चन्दू लाल साहू

 अखण्ड भारत की कल्पना भाजपा ही कर सकतीं है :- पूर्व सांसद चन्दू लाल साहू 



तेजस्वी/छुरा

छुरा भाजपा मण्डल के द्वारा आहूत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि   राष्ट्रीय उपाध्यक्षओबीसी मोर्चा भाजपा एवं पूर्व सांसद महासमुंद श्री चंदूलाल साहू ने कहा बूथ केंद्र एवं शक्ति केंद्र को मजबूत बनाने के लिए सभी  कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस ले ,कार्यक्रताओं को सक्रिय करना है।

जिसके लिए पन्ना प्रमुख एवं विस्तारक को आने वाले जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।



केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं को जन जन तक पहुचाएं लाभर्थियों की सूची बनाकर सम्पर्क किया जा सकता है।

जो कार्यकर्ता समर्पण निधि संग्रहण में छूट गए हैं वे जल्द आजीवन सहयोग निधि में सहयोग कर लक्ष्य पूरा करें। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

यहाँ वंशवाद की परम्परा नही है। माननीय श्री प्रधानमंत्री मोदी ने राम राज्य की कल्पना की है अब जन जन तक केंद्र की योजना पहुँच रही है।

 हम सब सौभाग्यशाली है भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं जिसे हराने के विभिन्न राजनीतिक दलों ने कोई कसर नहीं छोड़ी बावजूद चार राज्यों में विजय श्री का परचम लहराया है।

भारतीय जनता पार्टी ही अखण्ड भारत की कल्पना कर सकता है।छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की झूठी कसम खाई, आवास योजना अधूरी है केंद्र सरकार की राशि लेप्स हो रही है।कांग्रेसी छत्तीसगढ़ राज्य को लूट रहे है।

छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हो चुकी है

भय और भ्रष्टाचार से मुक्त होने के लिए भाजपा को चुनने के लिए जनता मन में ठान चुकी है। आने वाले समय में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला के निर्देश पर भाजपा छुरा मंडल की बैठक आहूत की गई।

 मण्डल की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा एवं पूर्व सांसद महासमुंद श्री चंदूलाल साहू थे।अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू ,किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी श्री संदीप शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री महेश यादव, जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव,

जनपद पंचायत अध्यक्ष टोकेश्वरी मांझी,नगर पंचायत अध्यक्ष श्री खोमन चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित थे।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर बैठक प्रारंभ की गई। 

भाजपा छुरा मंडल की बैठक में मंडल के प्रभारी श्री मुरलीधर सिन्हा जी ने बूथ केंद्र के प्रभारी ,शक्ति केन्द्र के प्रभारी एवं एक एक पदाधिकारी सदस्यों से संक्षिप्त परिचय तथा जानकारी ली। शक्ति केन्द्र के संयोजक 

सह -संयोजक की जानकारी प्राप्त किया। संगठन की मजबूती के लिए शक्ति केंद्र स्तर में बैठक करने हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

गरियाबंद भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा आजीवन सहयोग निधि (समर्पण निधि) संग्रहण के सम्बंध में जानकारी ली साथ ही जल्द ही लक्ष्य को पूरा करने सहयोग करने की बात कही।

जो कार्यकर्ता समर्पण निधि की कूपन नही कटाये है वे बूथ स्तर पर सामुहिक रूप से संग्रहण कर सकते है।

जिलाध्यक्ष के द्वारा बैठक में पन्ना प्रमुख, बी एल ओ 2,युवा प्रमुख,महिला प्रमुख की भी जानकारी ली।

मोदी जी "मन की बात" 

हर रविवार को बूथ  केंद्र पर सभी भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों के बीच जाकर मतदाताओं के बीच जाकर सुनने की बात कही।

केन्द्र की विभिन्न योजनाओं को ग्रामीणों एवं लाभार्थियों के बीच जाकर चर्चा करें।

पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम बूथ स्तर पर कार्यक्रम होना सुनिश्चित करें।

किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री संदीप शर्मा ने बूथ केंद्र शक्ति केंद्र मजबूती के लिए टिप्स दिए साथ ही बूथ पर आने वाले विस्तारक के विषय में जानकारी दी। 

श्री शर्मा ने बताया कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है।

साथ ही द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म जिसमें हिंदुओ के साथ हिंसा हुआ अत्याचार हुआ है जिसे फ़िल्म में दिखाया है कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए प्रेरित किया, भारतीय जनता पार्टी। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं को चार राज्यों की जीत की खुशी में मिठाई बांटी गई।

इस दौरान भाजपा मंडल छुरा के प्रभारी मुरलीधर सिन्हा ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री महेश यादव आशीष पांडे ,छुरा मण्डल अध्यक्ष पीलूराम यादव महामंत्री शिव शंकर जैसवाल, अजय दीक्षित, अशोक म्हणानि, पुनीत राम साहू,श्याम लाल सोरी,ऋतूराज शाह,चित्ररेखा ध्रुव,थानसिंह निषाद, रमेश सिन्हा, मानसिंह दीवान,भोलेशंकर जसवाल सहित भाजपा जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन रामलाल कुलदीप ने किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads