अध्यात्म
मध्यप्रदेश
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान मण्डला के द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा व झांकी
बुधवार, 2 मार्च 2022
Edit
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान मण्डला के द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा व झांकी
मण्डला :-
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 86 वीं त्रिमूर्ति शिवजयंती के उपलक्ष्य में 01 मार्च को महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें शोभायात्रा व झाँकी भी निकाली गयी।
सर्वप्रथम बस स्टैंड के पीछे स्थित "विश्व शांति भवन" सभागृह में महाशिवरात्रि का कार्यक्रम किया गया, जिसमे शिव जी को सर्वप्रथम भोग लगाया गया। भोग लगने के बाद केक काटा गया।
उसके बाद झंडा वंदन किया उसके बाद प्रसाद भी वितरण किया गया। प्रसाद वितरण करने के बाद 12 ज्योतिर्लिंग से सुसज्जित झांकी निकाली गयी।
यह शोभायात्रा व झांकी मुख्य सेवाकेंद्र "विश्व शांति भवन" से प्रारम्भ होकर लालीपुर, बिंझिया तिराहा, नेहरू स्मारक, रपटा, बंजर चौराहा, अम्बेडकर चौक, सिंधी धर्मशाला,पड़ाव, चिलमन चौक, बस स्टैंड से होते हुए स्थानीय सेवाकेंद्र में सम्पन्न हुई। इस शोभायात्रा का विभिन्न जगह स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में मण्डला सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी, सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी जी, नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला जी एवं ब्रह्माकुमार भाई बहन उपस्थित रहे।
Previous article
Next article