*यूपी में फिर से कमल खिला पुनः योगी जी को जनता ने चुना: शालिनी राजपूत*
*यूपी में फिर से कमल खिला पुनः योगी जी को जनता ने चुना: शालिनी राजपूत*
*विनाश करने वालों को करार जवाब, विकास करने वाली भाजपा को पुनः सरकार*
रायपुर
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि देश में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपना दबदबा बनाया है। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए है उसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता सरकार बनाकर जनता की सेवा करने के लिए जोर से लगे हुए थे जिन्हें जनता ने अपना आशीर्वाद देकर साबित कर दिया कि भाजपा ही देश की सेवा कर सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की पुनः सरकार बनाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की पदाधिकारियों ने भी जो महत्वपूर्ण दायित्व प्रदेश संगठन द्वारा सौंपा गया था उसे बाखूबी निभाया। भाजपा महिला मोर्चा ने यूपी चुनाव में योगी जी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में गई अपने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा हमारी महिला बहनों को जो कार्य सौंपा गया था उसका प्रतिसाद आज हमें देखने को मिला है। भाजपा महिला मोर्चा ने जो संकल्प लिया था वह संकल्प आज फलीभूत हो गया है। उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भी विकास और विनाश का मतलब समझती है तभी विनाश करने वालों को करार जवाब देते हुए विकास करने वाली भाजपा को चुनकर पुनः उत्तरप्रदेश के विकास में अपनी सहभागिता निभाई है। उत्तरप्रदेश विधानसभा देश के विकास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बधाई देते हुए कहा कि मोदी जी और योगी जी की नीतियों से प्रदेश के साथ देश का भी विकास अब तेजी से होगा।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने कहा कि संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा पदाधिकारियों व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के कठिन परिश्रम से हम विशाल विजय प्राप्त किए है इसके लिए सभी को धन्यवाद व्यापित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश की जनता विकास करने वाली भाजपा को पुन सत्ता सौंपी है उसी तरह छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने को संकल्पित है।
