छुरा नगर स्थित विश्राम गृह में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छुरा नगर स्थित विश्राम गृह में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

छुरा नगर स्थित विश्राम गृह में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन



 तेजस्वी यदु/छुरा 

ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन छुरा नगर स्थित विश्राम गृह में आयोजित की गई । जिसमें पहुंचे हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए भारत माता के छाया चित्र की पुजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।वहीं ब्लॉक स्तरीय नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, साथ ही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर शुक्ला प्रदेश महामंत्री संगठन कांग्रेस छत्तीसगढ़, अध्यक्षता भाव सिंह साहू अध्यक्ष जिला कांग्रेस गरियाबंद, विशेष अतिथि रामविलास साहू प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़, जनक राम ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़, लक्ष्मी साहू सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद, नीरज ठाकुर प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़, अभिषेक मिश्रा प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा सभा को संबोधित किया गया एवं संगठन को मजबूत करते हुए आगे सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाते हुए और मजबूती के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ  कांग्रेस कार्यकर्ता  उपस्थित रहे। वहीं छुरा नगर के स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं युवा संगठन के कार्यकर्ता की उपस्थिति नहीं के बराबर रही ।जो नगर सहित क्षेत्र में आम जनता के बीच चर्चा का विषय बना है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads