योग शिक्षक महासंघ गरियाबंद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जिला कार्यकारिणी का विस्तार
योग शिक्षक महासंघ गरियाबंद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जिला कार्यकारिणी का विस्तार
तेजस्वी/छुरा
नगर के नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल छुरा प्रांगण पर छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ का बैठक संपन्न हुआ। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल चंद्राकर एवं महासचिव खोमेश साहू के निर्देशन, संभाग अध्यक्ष संजीव कश्यप के मार्गदर्शन में जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक इकाई का विस्तार किया गया। मां सरस्वती, मां भारती एवं 33 कोटि देवी देवताओं की स्तुति के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। विदित हो कि छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ, योग- योग्यताधारियों का सबसे बड़ा संगठन है, जो लगातार 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित कर रहा है। छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन धनंजय सिन्हा द्वारा संघ स्थापना के उद्देश्य, 11 सूत्रीय मांग एवं जन जन तक योग को पहुंचाने के लिए सदस्यों को प्रेरित किया गया। उपस्थित सदस्यों के साथ विचार मंथन कर संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला सचिव के रूप में अश्वनी साहू, उपाध्यक्ष सुश्री मोनिका सिन्हा, सह सचिव तीरथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी गणेश आजाद, जिला संगठन मंत्री हरीश नेताम, प्रचार प्रसार प्रमुख घनेन्द्र सिन्हा को नियुक्त किया गया। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष मैनपुर सवितानंद साहू, छुरा ईश्वर यदु, गरियाबंद नोकेश साहू तथा राजिम (फिंगेश्वर) कीर्ति तारक को बनाया गया। जिला संरक्षक यशवंत यादव एवं रेवेंद्र दीक्षित को मनोनीत किया गया। जिला के मुख्य सलाहकार एवं मार्गदर्शक के रुप में शंकर यदु, संतराम कंवर, ललित साहू, देवनारायण यदु, जागेश्वर ध्रुव का चयन किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। आगामी बैठक की रणनीति बनाई गई एवं नवीन पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रमुख रूप से यशवंत यादव, रेवेंद्र दीक्षित, शंकर यदु, ललित साहू, अर्जुन धनंजय सिन्हा, अश्वनी साहू, मोनिका सिन्हा, श्रीमती शारदा सिन्हा, तीरथ यादव, गणेश आजाद, ईश्वर यदु, हरीश नेताम, घनेंद्र सिन्हा, कृष्णेश यदु, संतोष निषाद, आशीष रवि, डिगेश्वर सेन आदि उपस्थित रहे।