धरसीवां विधायक ने 1 करोड़ 20 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

धरसीवां विधायक ने 1 करोड़ 20 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

 धरसीवां विधायक  ने 1 करोड़ 20 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 




   सुरेन्द्र जैन / धरसीवा

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 



 धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा  अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्हारी में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी पाइप का लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।



विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा पानी टंकी बनने क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या से निजात मिलेगा साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे पूरा किया जायेगा।





 इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेंश्वरी वर्मा, ग्राम पंचायत कुम्हारी सरपंच शिवकुमारी बालाराम पाठक, ग्राम पंचायत चिखली सरपंच मीरा गजानन्द गोस्वामी, ग्राम पंचायत पठारीडीह सरपंच हरिशंकर सोनवानी, ग्राम पंचायत बेंद्री सरपंच प्रतिनिधि राकेश निषाद, कण्हेरा सरपंच प्रतिनिधि सुखनंदन जांगड़े, सुनील शुक्ला, चूड़ामणि साहू ,लोकेश्वरी वर्मा, रोशन पुरी गोस्वामी, सहित भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads