*शासकीय प्राथमिक शाला कलई में शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न*
*शासकीय प्राथमिक शाला कलई में शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न*
आरंग
शासकीय प्राथमिक शाला कलई में सरपंच श्रीमति लीला कोसले के मुख्य आतिथ्य शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री मोहित राम लोधी की अध्यक्षता एवम विशिष्ट अथिति के रूप में निरंजन लोधी उपसरपंच,संकुल समन्वयक हरीश दीवान के आतिथ्य में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया। इस अवसर पर अतिथियो के द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक वितरण कर तथा मिठाई,चॉकलेट खिलाकर नवांगतुक छात्र छात्राओं का स्वागत अभिनंदन एवम 5वी के छात्र छात्राओं को कॉपी पेन भेट कर विदाई किया गया।*
*अतिथि द्वय श्रीमती लीला कोसले,निरंजन लोधी, द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए नियमित शाला में उपस्थित होने तथा मन लगाकर पढ़ाई की अपील की कार्यक्रम में संकुल समन्वयक हरीश दीवान संबोधित करते हुए शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। शालेय प्रतिवेदन में प्रधानपाठक श्री लक्षण लहरी ने शाला में उपलब्ध सुविधाओं को अपर्याप्त बताते हुए शाला में जर्जर भवन को सुधार एवम अन्य आवश्यक चीजो में सुधार हेतु जनपतिनिधियो को अवगत कराया साथ जी आज की स्थिति में दर्ज संख्या कक्षा 1 से 5वी तक दर्ज संख्या में वृद्धि की बात कही।*
*इस अवसर पर श्री मोहित राम लोधी अध्यक्ष प्रा.शा. ने भी बच्चों को कोरोना नियमों को पालन करते हुए पढ़ाई जारी रखने संबोधित किया।कार्यकम का संचालन श्रीमति शांता बघेल शिक्षक तथा आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक लक्षण लहरी द्वारा किया गया।इस अवसर सरपंच लीला कोसले उपसरपंच निरजंन लोधी अध्यक्ष मोहित लोधी जगेसर यादव योगेश्वर जलक्षत्री, टेमन लोधी सहित रसोईया कचरा बाई यादव,शांति लोधी सावित्री साहू शिक्षिक गण, श्री लक्षण लहरी, चंद्रप्रकाश साहू,संतोष भारती ,शांता बघेल,इंद्रा साहू ,प्रभा जलक्षत्रि समन्यक हरीश दीवान , विद्यार्थी एवम पालक उपस्थित थे ।*






