सांकरा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों हेतु 25 लाख की घोषणा,सरपंच की मांग पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने की घोषणा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सांकरा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों हेतु 25 लाख की घोषणा,सरपंच की मांग पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने की घोषणा

 सांकरा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों हेतु 25 लाख की घोषणा,सरपंच की मांग पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने की घोषणा



    सुरेन्द्र जैन / धरसीवा

   धरसीवा क्षेत्र के एक गांव में कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रविन्द्र चौबे ने ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच की मांग पर 25 लाख रुपये विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत किये।

    धरसीवा के ग्राम  कुम्हारी में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री रविन्द्र चौबे को  ग्राम पंचायत सांकरा की सरपंच श्री मति वर्षा प्रमोद शर्मा ने   ज्ञापन सौंपा जिसमे उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए राशि मंजूर करने की मांग की थी।

  इस पर  मंत्री रविन्द्र चौबे सरपंच की मांग स्वीकार करते हुए सांकरा में सीसी रोड व नाली निर्माण हेतु 2500000 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की।

  सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद शर्मा उपसरपंच मनोज सायतोड़े गोलु यादव दीना सायतोड़े  राजू सायतोड़े ने गांव के विकास की मांग स्वीकार कर राशि मंजूर करने पर मंत्री रविन्द्र चौबे का आभार व्यक्त किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads