*विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की दिशा में ब्रहमा कुमारी द्वारा ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ ,कल्पतरु अभियान द्वारा शहर की पर्यावरण दिशा में ऐतिहासिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की दिशा में ब्रहमा कुमारी द्वारा ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ ,कल्पतरु अभियान द्वारा शहर की पर्यावरण दिशा में ऐतिहासिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ*
अलीराजपुर,
,वृक्ष ही हर तरह से परोपकारी दाता है ।संतो का तप, पंचायत, शिक्षा, दीक्षा आदि व्रत रख पेड़ की छाया तले ही होता आया है। वृक्ष की आध्यात्मिक शक्ति से मानव के मन का श्रेष्ठ विकास हो सकता है, इसीलिए ब्रहमा कुमारी द्वारा कल्पतरुह राष्ट्रीय अभियान पर्यावरण दिवस के अवसर पर चलाया जा रहा है। इस परियोजना में पौधा लगाने वाले हर व्यक्ति को पौधे के साथ विशेष गुण की गिफ्ट दी जाएगी। उस गुण से संबंधित रचनात्मक एक्टिविटी, कहानी ,मेडिटेशन आदि एप के जरिए उपलब्ध कराए जायेगा।
यह जानकारी दीपा की चौकी पर स्तिथ ब्रहमा कुमारी सभागृह में इंदौर से पधारे धार्मिक प्रभाग के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य ब्रह्मा कुमार नारायण भाई ने आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में नगर वासियों को संबोधित करते हुए बताया। यह अभियान किसी भी पौधा रोपण अभियान से अलग है ।क्योंकि इसमें केवल पौधा रोपण ही नहीं बल्कि मानव के अंदर के छिपे हुए दिव्य गुणों संस्कारों को जागृत करने का लक्ष्य रखा गया है ।सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्मा कुमारी माधुरी बहन ने बताया कि 25 अगस्त दादी प्रकाश मणि जी की पुण्यतिथि तक चलने वाले इस अभियान के लिए मोबाइल ऐप बनाए गया है। जिसमें लगाए गए पौधे का पंजीकरण कर पौधे का मूल्यांकन भी कर सकते हैं। साथ ही प्रतिदिन इस एप के द्वारा मूल्य आधारित गुण भी कॉमेंट्री द्वारा प्राप्त कर सकेंगे। जब भी हम कोई पौधा लगाते हैं तो वह वसुंधरा को ही हरा भरा नहीं करते अपितुहर जीव को जीने की ऊर्जा प्रदान करते हैं। एक व्यक्ति एक पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 75 दिन तक उसकी संभाल देखरेख करेंगे। देश में ब्रह्मा कुमारी के 5000 सेवा केंद्र व 50,000 गीता पाठशाला के नियमित विद्यार्थियों द्वारा 40 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अलीराजपुर शहर व आस-पास के गांव में पौधे लगाने का संकल्प ब्रह्मा कुमार भाई बहनों ने किया ।इस अवसर पर बालकृष्ण गुप्ता संरक्षक सहयोग संस्था ने संबोधित करते हुए बताया कि अपने घर पर कोई भी सामाजिक कार्यक्रम सालगिरह, जन्मदिन , त्योहार पर एक वृक्ष लगाने की प्रेरणा अवश्य दें। डॉ वरुण सर्राफ आयुर्वेद आचार्य ने कहा कि आज ऑक्सीजन लेवल कम होता जा रहा है इसके लिये पौधा रोपण लगाना जरुरी हो गया है तभी जीवन संभव होगा ।गोविंद जोशी सेवानिवृत्त आचार्य जो ऑक्सीजन अलीराजपुर शहर में मिल रही है वह इंदौर दिल्ली में नहीं मिलेगी। ऐसी नोबत हमारी ऊपर नहीं आ जाए कि हम ऑक्सीजन का सिलेंडर साथ में ले चलें। इसके लिए पौधा रोपण आवश्यक है।पुष्प लता बहन समाज सेविका ने कहा किब्रहमा कुमारी ने कल्पतरु अभियान चलाया यह विश्व पर्यावरण में बडा योगदान है ।हम पौधालगाकर उसकी देखभाल अवश्य करें। पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है ।इसके अलावा नरेश बागेला, दीपक दिक्षित, मैं भी अपने विचार व्यक्त किए। अरुण गहलोत ने सभी का आभार व्यक्त किया। ब्रह्मा कुमारी सेना बहन ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने आश्रम परिसर में पौधा रोपण किया ब्रह्मा कुमारी माधुरी बहन।




