ब्रह्माकुमारी संस्थान मंडला में 50 वां विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में "कल्पतरु पौधारोपण महाअभियान"का शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारी संस्थान मंडला में 50 वां विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में "कल्पतरु पौधारोपण महाअभियान"का शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न

 ब्रह्माकुमारी संस्थान मंडला में 50 वां विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में "कल्पतरु पौधारोपण महाअभियान"का शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न



मण्डला

प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय "विश्व शांति भवन" मंडला के तत्वाधान में "आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान" के तहत 50 वां पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारीज संस्थान मंडला के द्वारा वृंदावन गार्डन में विश्व पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।





जिसका उद्देश्य नागरिकों को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराने तथा प्रकृति की सुरक्षा हेतु आत्म चेतना जागृत करना है। संपूर्ण विश्व में पर्यावरण के प्रति जागृति लाने के लिए यह कार्यक्रम किया गया। "विश्व पर्यावरण दिवस" संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रकृति को समर्पित दुनिया भर में मनाया जाने वाला यह सबसे बड़ा उत्सव है।

 इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संवर्धन और विकास का संकल्प लिया जाता है साथ ही संस्था द्वारा पर्यावरण दिवस पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन भी हर वर्ष किया जाता है जिनमें पर्यावरण जागरूकता, कार्यक्रम स्वच्छता कार्यक्रम, पर्यावरण सुरक्षा के लिए सेमिनार, प्रदर्शनी,प्लास्टिक प्रयोग कम करना,शांति यात्राएं, मानव श्रृंखला बनाना, पर्यावरण संरक्षण के लिए योगिक खेती के बारे में बताना, पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिज्ञाएं कराना आदि। इस वर्ष भी संस्थान के द्वारा पूरे वर्ष में एक अनोखा कल्पतरु पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया,जो 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति दिवस (विश्व बंधुत्व दिवस) 25 अगस्त तक चलेगा।





इस कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रिय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, साथ मे ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, शिक्षक एवं ईको क्लब के प्रभारी भ्राता राजेश छत्री, समाजसेविका बहन सरिता अग्निहोत्री एवं स्थानीय नागरिक सहित ब्रह्माकुमार भाई बहन उपस्थित रहे।

   कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों का ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन और  ज्योति बहन ने गुलदस्ते और बैज लगाकर स्वागत किया।

कल्पतरूह अभियान का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।


इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए  कल्पतरूह अभियान की जानकारी प्रदान की। पूरे भारत वर्ष में इसके कार्यक्रम किये जायेंगे और इस अभियान के माध्यम से सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेंगे। यह अभियान 5 जून से 25 अगस्त तक चलेगा, जिसमे ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कम से कम 40 लाख व्यक्तियों को जागरूक कर 40 लाख पौधे लगाएंगे।

 जिसके कार्यक्रम मण्डला जिले के विभिन्न स्थानों में भी किये जायेंगे। और सभी को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।


भ्राता राजेश क्षत्री जी ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान और ब्रह्माकुमारी बहनो का इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। और कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ और संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए।


समाजसेविका सरिता अग्निहोत्री जी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने विचार रखे और पर्यावरण के उपलक्ष्य में कविता भी प्रस्तुत की।


ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी ने अपने उदबोधन में कहा कि सम्पूर्ण मानवता का अस्तित्व केवल प्रकृति पर ही निर्भर है। इसलिए हम सभी को पौधे लगाकर उसकी पालना भी करनी है जिससे कि वह बड़ा हो सके और पर्यावरण सुरक्षित हो सके।

 और कहा कि कल्पतरूह अभियान के तहत 75 दिन तक 75 पौधे "एक व्यक्ति- एक विश्व- एक पौधा" के लक्ष्य से लगाया जाएगा। 75 दिनों तक रोज उस पौधे का ख्याल रखा जाएगा उसे पानी खाद आदि देंगे और संभाल करेंगे साथ ही अभियान के तहत लगाए गए पौधे का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा उसकी संभाल मॉनिटरिंग कल्पतरूह ऐप के माध्यम से की जाएगी पौधारोपण करने के बाद ऐप पर उसकी फोटो अपलोड की जाएगी। 5 जून से शुरू होकर अभियान का समापन 25 अगस्त को किया जाएगा।


कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों सहित ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने वृन्दावन गार्डन में वृक्षारोपण किया। वहाँ सभी ने वृक्षारोपण करने के साथ सभी पौधों की पालन करने का भी संकल्प किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads