पूर्व जनपद अध्यक्ष की मांग---फार्च्यून फेक्ट्री के मालिक पर हो हत्या का मामला दर्ज - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पूर्व जनपद अध्यक्ष की मांग---फार्च्यून फेक्ट्री के मालिक पर हो हत्या का मामला दर्ज

 पूर्व जनपद अध्यक्ष की मांग---फार्च्यून फेक्ट्री के मालिक पर हो हत्या का मामला दर्ज



  सुरेन्द्र जैन/ धरसीवा

धरसींवा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने फार्च्यून टीएमटी में श्रमिक की मौत के मामले में फार्च्यून के मालिक  पर हत्या का अपराध दर्ज करने की मांग की हैं।

  उन्होंने धरसीवा टीआई  शिवेंद्र सिंह राजपूत से मोबाइल पर बात की कल वह टीआई को ज्ञापन भी सौपेंगे

  हालांकि टीआई राजपूत ने उन्हें मालिक के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है  श्री बंजारे ने बताया कि  रायपुर बिलासपुर राजमार्ग पर धरसीवां के पास स्थित फार्च्यून TMT (Fortune TMT ) में हादसे में एक श्रमिक बिंदालाल की मौत हो गई. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को न देकर शव सीधे मेकाहारा ले जाकर रख दिया.।इस फैक्ट्री में आए दिन हादसे होते रहते हैं,एक साल में ये तीसरी मौत है. फैक्ट्री मालिक श्रमिको को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नही कराने की वजह से श्रमिको की लागातार मौत हो रही है। धरसींवा छेत्र के फैक्ट्रियों में श्रमिक की मौत होने पर सिर्फ मैनेजर के ऊपर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाता है और फैक्ट्री मालिक बच जाते है। श्रमिको को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नही कराने के लिए असली जिम्मेदार फैक्ट्री मालिक होते है। अगर गंभीरता से फैक्ट्री मालिक सुरक्षा उपकरण श्रमिको को उपलब्ध कराते तो ज्यादा तर मौत पर अंकुश लगता।फैक्ट्री मालिक के ऊपर जब तक हत्या का अपराध दर्ज नही होंगे श्रमिको की मौत होते रहेगी। श्री बंजारे जल्द ही सुरक्षा एवम सेफ्टी विभाग से मिलकर फैक्ट्री के लाइसेंस निरस्त करने की मांग भी करेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads