*गोठ बात बर विधायक तुंहर द्वार---विधायक ने सुनी ग्रामीणजनों की समस्या किया तुरन्त समाधान* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*गोठ बात बर विधायक तुंहर द्वार---विधायक ने सुनी ग्रामीणजनों की समस्या किया तुरन्त समाधान*

 *गोठ बात बर विधायक तुंहर द्वार---विधायक ने सुनी ग्रामीणजनों की समस्या किया तुरन्त समाधान*  



सुरेंद्र जैन/धरसीवां 

धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा गोठ बात बर विधायक तुंहर द्वार के अंतर्गत  16 जून को खरोरा परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत तिल्दाडीह, माठ, मुड़पार के ग्रामीणों के समस्याओ के निदान के लिए विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने जन चौपाल लगाया जहा ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया ।


 समस्या जिनका तुरंत समाधान किया......



धान खरीदी केंद्र में व्याप्त समस्याओं को संबंधित अधिकारी निर्देश दिया और कहा यहां की समस्या का जल्द निदान किया जाएं।



ग्राम पंचायत तिल्दाडीह में तालाब की जमीन मामले में तहसीलदार को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।


 इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्रामीण जनों के द्वारा मांग की गई जिसमे प्रमुख रूप से पानी की समस्या ,खाद गोदाम की समस्या, सहित अन्य माग ग्रामीण जनों के द्वारा की गई जिसमें विधायक महोदया के द्वारा जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निराकरण करने हेतु कर्मचारी अधिकारियों को निर्देशित किया। 


इस अवसर पर ग्राम तिल्दाडीह, माठ, मुड़पार, सरपंच, पंच गण, ब्लॉक अध्यक्ष एवम भारी संख्या में ग्रामीणजनों के साथ साथ सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads