Breaking News-- तहसीलदार ने कार्यवाही कर 8 एकड शासकीय भुमि को कब्जा मुक्त कराया जिसके चलते अवैध कब्जाधारियो मे मचा हडकंप
तहसीलदार ने कार्यवाही कर 8 एकड शासकीय भुमि को कब्जा मुक्त कराया जिसके चलते अवैध कब्जाधारियो मे मचा हडकंप
भरत कुम्भकार/खरोरा,,
खरोरा तहसील अन्तर्गत ग्राम मढी मे तहसीलदार खरोरा ने कार्यवाही कर 8 एकड शासकीय भुमि को कब्जा मुक्त कराया जिसके चलते अवैध कब्जाधारियो मे हडकंप मचा है ।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीणो ने शिकायत की थी कि गांव मे कुछ रसूकदारो द्वारा कीमती व उपयोगी शासकीय भूमि पर कब्जा कर उपयोग मे लाया जा रहा है के आवेदन पर तहसीलदार खरोरा कृष्ण कुमार साहू ने गंभीरता लेते हुए पुलिस बल व दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चला उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराया वही तहसीलदार के समक्ष उक्त कार्रवाई को लेकर ग्रामीणो ने धन्यवाद ज्ञापित किया, तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू ने ग्रामीणो को विश्वास दिलाया कि गांव की शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत मे बर्दाश्त किया जायेगा बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराने की प्रकिया की जायेगी अगर कब्जाधारी नही सुधरे तो जेल की हवा खानी पडेगी।

