राष्ट्रपति पद के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी से गोबरा नवापारा की महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राष्ट्रपति पद के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी से गोबरा नवापारा की महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह

 राष्ट्रपति पद के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी से गोबरा नवापारा की महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह



नवापारा (राजिम )

 राष्ट्रपति पद के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी से गोबरा नवापारा की महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह दृष्टिगोचर हो रहा है. अ. जा. / अ. ज.जा. वर्ग की महिलायें श्रीमती मुर्मू के पक्ष में मतदान करने के लिए विधायकों व सांसदों के नाम ज्ञापन बनाकर हस्ताक्षर अभियान चला रही है। उन्होनें  दिनांक 12 जुलाई को नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष दयालु राम गाड़ा के निवास में जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज एवं उनके साथ पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जिला मंत्री परदेसी राम साहू, मंडल महामंत्री नवल साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, रेशम हुंदल, हितेशमंडाई एवं ईश्वरी देवांगन को अपने अभियान से अवगत कराया. महिलाओं ने क्षेत्रीय सांसद सुनील सोनी द्वारा श्रीमती मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू को ज्ञापन सौंपकर उनसे भी श्रीमती मुर्मू को अपना समर्थन देने का अनुरोध करेंगें। नगर की प्रभा बांसवार, उमा कंसारी, नंदनी बाई, बुंदा बाई, पूनम बाई, ऊषा बाई, आरती बाई, मीना बाई, पुष्पा बाई, सुलोचना बाई, बीना बाई, बसंती बाई,,ताराचद, पहलाद, सोहन लाल, पिटु, गणेश, उमिश्रा बाई, भूरी बाई, कुंती बाई आदि इस अभियान में सक्रियता से जुटी है तथा घर घर जाकर लोगों से हस्ताक्षर करा रही है. श्री बजाज ने महिलाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads