मोदी युग की नारी सशक्त भारत की पहचान है - अशोक बजाज वार्ड नंबर 3 में महिला लाभार्थी सम्मेलन में महिलाओं का हुआ सम्मान
मोदी युग की नारी सशक्त भारत की पहचान है - अशोक बजाज
वार्ड नंबर 3 में महिला लाभार्थी सम्मेलन में महिलाओं का हुआ सम्मान
नवापारा (राजिम)
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गोबरा नवापारा के वार्ड 3 में आयोजित महिला लाभार्थी सम्मेलन में मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल मील का पत्थर साबित हो रहा है. मोदी युग की नारी सशक्त भारत सशक्त भारत की पहचान है. उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सतत प्रयास किया जा रहा है. उनके आर्थिक स्वावलंबन के लिए केंद्र सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है. श्री बजाज ने आयुष्मान भारत योजना, सुकन्या योजना, उज्ज्वला योजना, गरीब कल्याण योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन जैसी अनेक योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं को काफी राहत मिल रही है. श्री बजाज ने पार्षद में मयाराम साहू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी जागरूकता एवं सक्रियता से वार्ड नंबर 3 का विकास तेजी से हो रहा है. सम्मेलन में उपस्थित सभी महिला लाभार्थियों एवं महिला मानस मंडली के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया साथ ही साथ लाभार्थियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया।
. इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दयालु राम गाड़ा, क्रांति कुमार शर्मा, पार्षद मयाराम साहू, बाबी चावला, संजय साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, हर्षा कंसारी, नवल साहू, रेशम हुंदल, हितेश मंडाई, ईश्वरी देवांगन एवं हेमलाल पटेल आदि उपस्थित थे .।


