स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय आरंग में मनाया गुरु पूर्णिमा
स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय आरंग में मनाया गुरु पूर्णिमा
आरंग
स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय आरंग में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बाल पदाधिकारी व शिक्षक भारती का गठन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की वंदना व गुरु वंदना से प्रारंभ की गई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रधान पाठक श्रीमती भारती वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत प्राचीन काल से ही विश्व गुरु रहा है ,चाहे कोई सा भी क्षेत्र हो भारत ने हमेशा से ही नेतृत्व किया है। महर्षि वेदव्यास जिनका जन्म आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हुआ जिन्होंने पूरी दुनिया को आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से ज्ञान दिया उनका जन्म उत्सव गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है ।
प्राचीन काल से गुरु का सम्मान करने की परंपरा रही है ,यहां तक कि गुरु के आह्वान पर शिष्य अपना सर्वस्व समर्पण करने को आतुर रहते थे। यह पर्व शिष्य के लिए गुरु का सम्मान करने का पर्व है । तत्पश्चात प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी ने बाल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जिसमें शाला नायक चि. अश्वनी देवांगन, उपशाला नायिका कुमारी सृष्टि सिंह चंद्राकर ,सचिव कृष सोनकर, सहसचिव मानस पांडे, सांस्कृतिक सचिव सिम्मी चंद्राकर, उप सांस्कृतिक सचिव प्रेरणा साहू , रोमा साहू ,विज्ञान सचिव पलक देवांगन , उपविज्ञान सचिव कुसुम सोनकर, वैभवी देवांगन, क्रीड़ा सचिव पंकज लोधी , चंदन देवांगन, उपक्रीडा सचिव मानसी सोनकर, तनु बघेल , दीपिका साहू ,स्काउट सचिव अनमोल सिंह ठाकुर , दुष्यंत साहू ,गाइड सचिव विजया सिंह, प्राची चंद्राकर, व्यायाम सचिव चंद्रप्रकाश साहू ,शिखर देवांगन ,अनुशासन सचिव निकिता देवांगन, लवली बघेल, उप अनुशासन सचिव गीतांजलि, साहू, विनय साहू, हेमा राय, प्रार्थना सचिव केशव ओगरे टोपेश लोधी, अंकुश अग्रवाल, खोया - पाया सचिव नीता चतुर्वेदी ,उपखोया पाया सचिव तृप्ति सोनकर ,स्वच्छता सचिव कोमल यादव, भूमिका धीवर उप स्वच्छता सचिव वर्षा साहू, रेडक्रास सचिव भेखराम निषाद पुस्तकालय सचिव कुमारी भावना देवांगन, बैंड प्रमुख कुशल देवांगन, टिकेश्वर साहू सहित कक्षा केजी वन से बारहवीं कक्षा तक के कक्षा नायक व उप कक्षा नायकों के नामों की घोषणा कर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही विद्यालय में शिक्षकों को भी विभिन्न प्रभार आबंटित किये।सभी शिक्षकों ने अपने प्रभार का परिचय देते हुए बच्चों को गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री लखनलाल सोनकर ,अध्यक्ष श्री छत्रधारी सोनकर,उपाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सोनकर, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सोनकर, सचिव श्री सियाराम सोनकर, सहसचिव श्री सूरज सोनकर सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।




