दिगंबर जैनाचार्य विशुद्ध सागर जी का मंगल विहार रायपुर की ओर,जैन समाज मे हर्ष - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

दिगंबर जैनाचार्य विशुद्ध सागर जी का मंगल विहार रायपुर की ओर,जैन समाज मे हर्ष

 दिगंबर जैनाचार्य विशुद्ध सागर जी का मंगल विहार रायपुर की ओर,जैन समाज मे हर्ष



    सुरेन्द्र जैन / धरसीवा

  परम पूज्य दिगंबर जैनाचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज का ससंघ मंगल विहार इन दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की ओर चल रहा है रविवार को फाफाडीह में अगवानी की संभावना है।

     आचार्यश्री के विशाल संघ में बीस से अधिक दिगंबर मुनिराज हैं आचार्यश्री के संघ का चातुर्मास फाफाडीह जैन मंदिर में होना है दिगंबर मुनिराज पद विहार करते जबलपुर की ओर से कबर्धा सिमगा होते शुक्रवार को भूमिया के समीप पहुचे जहां रात्रि विश्राम चल रहा है शनिवार को तरपोंगी टोल प्लाजा के समीप आहार चर्या होगी कल रात्रि विश्राम सांकरा निको में संभावित है फाफाडीह जैन समाज विहार में पूज्य आचार्य संघ के साथ चल रही है सिमगा जैन समाज को आचार्य संघ का दो दिन का सानिध्य मिला अचार्यसंघ के मंगल सानिध्य में वहां सन्त निवास का भूमिपूजन संपन्न हुआ सांकरा जैन समाज ने भी पूज्य आचार्य संघ के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads