गरियाबंद जिले के मैनपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम ,घण्टो पैदल चलने पर पहाड़ी क्षेत्र में बसे गांवो में किया 2 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गरियाबंद जिले के मैनपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम ,घण्टो पैदल चलने पर पहाड़ी क्षेत्र में बसे गांवो में किया 2 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 गरियाबंद जिले के मैनपुर  स्वास्थ्य विभाग की टीम ,घण्टो पैदल चलने पर पहाड़ी क्षेत्र में बसे गांवो में किया 2 दिवसीय  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 



मैनपुर

गरियाबंद जिले के अधिकतर क्षेत्र वनांचल क्षेत्र के अंतर्गत गांव आता हैं। जहां लोगो को सरकार द्वारा  चलाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के मुहीमो के बारे में जानकारी नही मिल पाता साथ ही क्षेत्र में सड़क,बिजली ,पानी की उचित व्यवस्था नही मिल पाता।










 पर स्वास्थ्य विभाग एक ऐसा विभाग है जो जनता के हितों को ध्यान में रख शिविर का आयोजन कर लोगो को उचित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देता है।

यही देखने को मिला जिले के मैनपुर विकासखण्ड के स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों और  कार्यकर्ताओ द्वारा स्वास्थ्य शिविर का 2 दिवसीय आयोजन किया घोर वन औऱ पहाड़ी क्षेत्र में किया गया।





मैनपुर से  महज 45 किलोमीटर दूर पहाड़ों में बसे ग्राम ताराझर ,कुरुवापानी में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें मैनपुर की स्वास्थ्य विभाग की टीम जा कर स्वास्थ्य परीक्षण,कोविड19 टीकाकरण , मलेरिया जांच, बच्चों का रूटीन टीकाकरण ,ANC जांच किया गया। इस आयोजन में विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव,बीई ,बीपीएम  व क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ द्वारा विशेष शिविर का आयोजन में अपनी सहभागिता दिए।

आपको बता दे कि स्वास्थ्य विभाग की टीम घण्टो पैदल चल,पहाड़ो और दुर्गम स्थलों से होते ग्राम पहुचे और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads