*जनपक्षीय कलमकार के कलम से निकली स्याह,स्याह नहीं चिंगारी-बागी कल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जनपक्षीय कलमकार के कलम से निकली स्याह,स्याह नहीं चिंगारी-बागी कल

 *जनपक्षीय कलमकार के कलम से निकली स्याह,स्याह नहीं चिंगारी-बागी कल



सुरेन्द्र जैन/धरसींवा

*छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति प्रदेश कोषाध्यक्ष गोवर्धन पाल युवा पत्रकार ने कहते हैं पत्रकार एक आईना होता है जो जुर्म,अन्याय अत्याचार और भ्रष्टाचार के साथ सामाजिक बुराई और विभिन्न घटनाओं के समाचार का माध्यम ही नहीं, अपितु जनपक्षीय आवाम की आवाज होती है. जो आम जनता की समस्याओं को बुलंद कर शासन प्रशासन तक ऊंचाकर पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु संकल्पित होता है! पीड़ित-शोषित की आवाज बनकर जब जनपक्षीय मुद्दों पर जब एक कलमकार की कलम चलती है,तब एक क्रांतिकारी पत्रकार के कलम से निकली स्याह,स्याह नहीं चिंगारी होती है,जब जनपक्षीय पत्रकार अपना खून पसीना सींचकर बागी कलम से प्रहार करता है तब कुंभकरण निद्रा में लीन दृष्टराष्ट्र बने प्रशासनिक तंत्र और बहरे हो चुके तानाशाह सरकार के कानों में घंटा बजता है, शंखनाद होने लगते हैं, बागी कलम से निकली स्याह की चिंगारी ज्वाला बनकर धधकने लगती है.और अच्छे-अच्छे तख्तो ताज डोलने लगते हैं,और फिर शासन-प्रशासन पीड़ितों को न्याय देने के लिए विवश हो जाता है! अतः सदैव  जनपक्षीय खबरों के साथ पत्रकारिता धर्म,कर्म के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का अनवरत आजीवन पालन करने के लिए संकल्पित रहूंगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads