आदिवासी समाज से राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के बनने के नाम से सभी को मिठाईयाँ बांट कर किया मुह मीठा
आदिवासी समाज से राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के बनने के नाम से सभी को मिठाईयाँ बांट कर किया मुह मीठा
तेजस्वी/छुरा
छ ग सर्व आदिवासी समाज के तत्वावधान में आदिवासी परिषद भवन छुरा में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाने के विषय को लेकर बैठक आयोजित किया गया था।
बैठक में छ ग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष भारत सिंह दीवान, सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष लेखराज ध्रूवा, सर्व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष कौशल सिंह ठाकुर, जनपद के नव नियुक्त सी ई ओ रुप कुमार ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
सर्व प्रथम भगवान बडा देव ,रानी दुर्गावती, शहीद वीरनाराण के छाया चित्र में पीला चावल व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रांतीय उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस प्रांतीय स्तरीय दीनदयाल आडोटोरियम स्टेडियम साइनस कालेज में भब्य रुप से मनाया मनाया जायेगा।जहाँ मुख्य अतिथि छ ग राज्य के मुखिया मुख्य मंत्री भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष भरत सिंह ठाकुर करेंगे। विशेष अतिथि बतौर राज्य के मंत्री गण व समाज के प्रांतीय पदाधिकारी गण होंगे।
उक्त कार्यक्रम में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि सभी पंचायत से एक एक गाडी जनजाति आदिवासी समाज के लोगों को ले जाने व 15 से 20 अगस्त के बीच विकास खंड छुरा मुख्यालय में जिला स्तरीय सर्व आदिवासी समाज के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर सरपंच संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह ठाकुर, समाज सेवी शीतल ध्रुव, पुनित राम ठाकुर, सरपंच बाबू लाल, हेमलाल नेताम, अशोक कुमार ठाकुर, सुन्दर, लीमू, संतोष, प्रेम लाल, गोकुल, सोने, हैमन, दयावती, ध्यानवती, अमला, दीपा, अनीता, सुमिति, चमेली, चरण सिंह सहित सरपंच संघ ब्लाक छुरा के पदाधिकारी गण, व सामाजिक पदाधिकारी गण बडी़ संखा में उपस्थित थे।


