*बचपन की आदते ब्यक्तित्व के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है । कुछ ऐसा ही करने की सोच से धमतरी विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला उड़ेना में बाल कैबिनेट बनाई* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बचपन की आदते ब्यक्तित्व के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है । कुछ ऐसा ही करने की सोच से धमतरी विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला उड़ेना में बाल कैबिनेट बनाई*

 *बचपन की आदते ब्यक्तित्व के निर्माण में  अहम भूमिका निभाती है । कुछ ऐसा ही करने की सोच से धमतरी विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला उड़ेना में  बाल कैबिनेट बनाई*



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी 


बाल कैबिनेट में एक प्रधानमंत्री और उसके नौ मंत्री परिषद कार्य करते हैं ताकि स्कूल की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। क्या है ?बाल केबिनेट?और क्यों किया गया? इसका गठन प्राथमिक शाला उड़ेना में लगभग पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 100 के आसपास  है ।मनोज कुमार साहू अन्य सहयोगी शिक्षकों ने बाल केबिनेट के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए ,बच्चों को संबोधित किया । बाल नेतृत्व क्षमता का विकास बढ़ाई जाए ।विद्यालय प्रबंधन को दुरुस्त करना ,स्वच्छता की शिक्षा प्रदान करना ,विद्यालय की स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता आपस में सामंजस्य स्थापित करना, समूह में कार्य करना ,सामूहिक निर्णय लेने की क्षमता का विकास ,साझा मंच का निर्माण , अनुशासन को बढ़ावा देना ,बच्चों को करके सीखने का अवसर प्रदान करना ,बच्चों की उपस्थिति दरों में वृद्धि हेतु ,उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ति हेतु कैबिनेट पैटर्न में  लोकतंत्रात्मक प्रणाली से गठन  किया गया ।जो इस प्रकार है ,प्रधानमंत्री भावेश कुमार ,शिक्षा मंत्री कु. मेनका डाहरे ,स्वास्थ्य मंत्री कु .लोमेश्वरी साहू ,खाद्य मंत्री कु.जानवी ,कानून मंत्री रुद्राक्ष कुर्रे ,स्वच्छता मंत्री- दुर्गा रानी साहू ,खेल मंत्री रेख राज निर्मलकर ,पर्यावरण मंत्री- दुर्गेश कुमार संस्कृति मंत्री -कु. लीजा डाहरे ,सुरक्षा मंत्री- लक्ष्मण कंवर  ,का  सभी विद्यार्थियों ने मिलकर लोकतंत्रात्मक चुनाव प्रणाली के आधार पर चयन किया गया। पश्चात समस्त विभाग के मंत्रियों का सामूहिक शपथ दिलाई गयी ।पश्चात सभी को विभाग के कार्य प्रणाली ,अधिकार व कर्तब्यों का बोध कराया गया ।सभी बच्चे काफी उत्साह के साथ  गठन में सहभागिता निभाई ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक मनोज कुमार साहू विष्णु प्रसाद हिरवानी, श्रीमती भगवती पटेल ,श्रीमती नेहा हिंदूजा ,कु.उर्मिला पाटिल सभी शिक्षको ने बच्चो को आशीर्वाद व अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads