आंचलिक खबर
मैनपुर क्षेत्र के आंगनबाड़ी के बच्चों के गणवेश सिलाई हेतु आवेदन आमंत्रित
गुरुवार, 7 जुलाई 2022
Edit
मैनपुर क्षेत्र के आंगनबाड़ी के बच्चों के गणवेश सिलाई हेतु आवेदन आमंत्रित
गरियाबंद
एकीकृत बाल परियोजना मैनपुर अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्र की परियोजना मैनपुर के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले 03 से 06 वर्ष की आयु वाले बच्चों को गणवेश प्रदाय हेतु 3848 बालक एवं 3848 बालिकाओं के लिए स्व सहायता समूहों से गणवेश सिलाई कराया जाना है। उक्त सिलाई हेतु मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत समस्त महिला स्व सहायता समूह आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2022 संध्या 5.30 बजे तक है। आवेदन कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर, जिला गरियाबंद में पंजीकृत डाक से या सीधे भी जमा कर सकते हैं। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर में संपर्क किया जा सकता है।
Previous article
Next article
