राज्य के समस्त कर्मचारी अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर आज चौथे दिन भी आंदोलित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राज्य के समस्त कर्मचारी अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर आज चौथे दिन भी आंदोलित

 राज्य के समस्त कर्मचारी अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर आज चौथे दिन भी आंदोलित 



    आरंग                            

   राज्य के समस्त कर्मचारी मंहगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा में केन्द्र शासन एवं राज्य शासन के बीच 12 प्रतिशत के अंतर एवं 7 प्रतिशत गृह भाड़ा को लेकर भारी आक्रोशित है।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा एवं संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 34 प्रतिशत महँगाई भत्ता दिया जा रहा है। जबकि राज्य के कर्मचारियों को उनसे महंगाई भत्ता में 12 प्रतिशत एवं 7 प्रतिशत गृह भत्ता कम दिया जा रहा है। जिसके चलते राज्य के 4 लाख 6 हजार 573 अधिकारी कर्मचारियों तथा लगभग 1 लाख 25 हजार पेंशन धारियों को प्रति माह 3 हजार से लेकर 18 हजार रूपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है। अतः अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले पिछले 25 तारीख से राज्य के समस्त कर्मचारी आंदोलनरत है। आज आंदोलन के चौथे दिन धरना स्थल पर ही छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्यौहार हरेली के अवसर पर माटी पूजन, गेड़ी एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर मिष्ठान वितरण किया गया। एवं फैडरेशन की ओर से प्रस्तावित कल दिनाँक 29 जुलाई को राज्य के समस्त जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन करते हुए विशाल रैली निकाल कर कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को अलग-अलग तीन मांग पत्र महंगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता, अनियमित कर्मचारियों की नियमितीकरण एवं मध्यान्ह भोजन रसोइयों की नियमितीकरण हेतु विज्ञापन सौपा जाएगा।





                    आज के धरना-प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ से प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, संगठन मंत्री प्रदीप शर्मा, प्रंतीय उपाध्यक्ष हरि शर्मा, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, भुनेश्वरी कुंजाम, एम.आर. महतो, व्ही.पी.कश्यप, प्रान्तीय मंत्री गीता जायसवाल, डॉ कल्पना लम्बे, उमेश गिरी गोस्वामी, संजय पांडेय, सदस्य रामसेवक गुप्ता, प्रवीण बाला, नोहर सिंह ग्वेल, अर्जुन सिंह तारम, भरत सिंह यादव, राम रतन तोमर, प्रभात गुप्ता, जानकी साहू, ललित मोहन तिवारी, शिव शेखर सिंह, सुखराम यादव, संभागीय अध्यक्ष बी.एल.चन्द्राकर, अशोक गुप्ता, के.डी. राय, संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, कोषाध्यक्ष गोविंद सोनी, जिलाध्यक्ष सुनील नायक रायपुर, नवीन चन्द्राकर धमतरी, टेकराम सेन महासमुंद, प्रकाश तिवारी बलौदाबाजार, एन.के.वर्मा गरियाबंद, टिकेश ठाकुर कांकेर, सतीश पाठक बस्तर, रमन दास झाड़ी बीजापुर, एल.बी.यादव  दंतेवाड़ा, शैलेन्द्र भदौरिया सुकमा, निर्मल शार्दूल कोंडागाँव, ऋषि पटेल बिलासपुर, अनिल यादव रायगढ़, नारायण भास्कर मुंगेली, धन्य कुमार पांडेय जांजगीर, पीलाराम पटेल चांपा, तरुण राठौर कोरबा, बालगोविंद गुप्ता सरगुजा, राजकुमार सिंह सूरजपुर, के.के.साहू कोरिया, राम सेवक गुप्ता रामानुजगंज, हरिशंकर जशपुर, हरनारायण सिंह राजपूत दुर्ग, वाय.के.दिल्लीवार,बालोद अश्वनी बनर्जी बेमेतरा के.के.गुप्ता कवर्धा, पूरन लाल साहू राजनांदगांव, रामकुमार बघेल, मोहित वर्मा, राजन बघेल, साधना दुबे लक्ष्मी राव दुर्गा पाठक, वंदना काले, ज्ञानेश्वरी वर्मा, उत्तम पवार, गिरधर साहू, बृजलाल वर्मा, अवधराम वर्मा, राजेन्द्र साहू सुमित्रा भांडेकर, भुखन चंद्राकर, रूपसिंह साहू, प्रफुल्ल मांझी, गोपत चंद्राकर आदि प्रदर्शन में सम्मिलित हुए।


                              

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads