✓ सुदामा लदेर को न्याय दिलाने 30 जुलाई रविवार को बुढ़ा तालाब में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ✓ मृतक परिवार को आर्थिक मुआवजा व एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की हैं मांग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

✓ सुदामा लदेर को न्याय दिलाने 30 जुलाई रविवार को बुढ़ा तालाब में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ✓ मृतक परिवार को आर्थिक मुआवजा व एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की हैं मांग

 ✓ सुदामा लदेर को न्याय दिलाने 30 जुलाई रविवार को बुढ़ा तालाब में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन


 

✓ मृतक परिवार को आर्थिक मुआवजा व एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की हैं मांग


रायपुर 

 राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत महंतपारा में 24 जुलाई को स्कूटी सवार युवती ने महज साइड नहीं देने पर मुकबधिर सुदामा लदेर का सरेआम दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से परिवार व छत्तीसगढ़ मेहर समाज के लोगों में भारी आक्रोश है, युवा प्रदेश अध्यक्ष तुलसी दौड़िया ने बताया आरोपी युवती को पुलिस नाबालिग बता कर केस को हल्का करने में लगीं हैं। घटना के वक्त आरोपी की माता साथ में थी लेकिन विरोध नहीं किया। मृतक की एक माह पूर्व विवाह हुआ था, वह एक  परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, घर में कमाने वाला वही था, सुदामा के जाने से पत्नी व माता पिता के उपर आर्थिक संकट आ पड़ी है।



हत्या के चार दिन बाद भी शासन प्रशासन सुध नहीं ले रही हैं, इस घटना की निष्पक्ष जांच व परिवार को न्याय दिलाने परिवार व छत्तीसगढ़ मेहर समाज के लोग एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने जा रही है। परिवार को आर्थिक सहयोग व एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिलाने रविवार 30 जुलाई सुबह 10 बजे से रायपुर के बुढ़ा तालाब में विरोध प्रदर्शन करेंगी, छत्तीसगढ़ मेहर समाज के प्रदेश अध्यक्ष खिलावन बघेल ने कहा आरोपी युवती नाबालिग नहीं हो सकती उसे कड़  से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, व परिवार को आर्थिक सहायता के साथ एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिलाने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads