आंचलिक खबर
आंचलिक खबरे
गरियाबंद में जप्त गांजा का किया गया नष्टीकरण
शुक्रवार, 8 जुलाई 2022
Edit
गरियाबंद में जप्त गांजा का किया गया नष्टीकरण
गरियाबंद
आबकारी विभाग द्वारा गठित राज्य स्तरीय समिति द्वारा एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत गांजा का नष्टीकरण आज 08 जुलाई 2022 को एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत माननीय विशेष न्यायालय (एन.डी.पी.एस.) रायपुर द्वारा निराकृत प्रकरणों में जप्त 17 कि.ग्रा गांजा. का आबकारी विभाग द्वारा गठित राज्य स्तरीय समिति द्वारा जिले के ग्राम पंचायत मजरकट्टा पैरी नदी के समीप ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित शासकीय भूमि पर आज विधिवत नष्टीकरण किया गया। नष्टीकरण के दौरान समिति के अध्यक्ष उपायुक्त आबकारी एस.एल. पवार, सहायक आयुक्त आबकारी नोहर सिंह ठाकुर ,सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर, जिला आबकारी अधिकारी गरियाबंद अलेख राम सिदार, सहित जिले के अन्य विभागीय स्टॉफ उपस्थित थे।
Previous article
Next article
