*प्रदेश में हो रही है लगातार अनाचार की घटना, अपराधियों में नहीं है किसी का डर : शालिनी राजपूत*
*प्रदेश में हो रही है लगातार अनाचार की घटना, अपराधियों में नहीं है किसी का डर : शालिनी राजपूत*
*सामूहिक अनाचार करने के बाद अपराधियों द्वारा किया गया घिनौना कृत्य*
*अपराधियों का नया कारनामा अनाचार के बाद पीड़िता से किया सौदेबाजी*
रायपुर
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या यही है प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण का स्वरूप? प्रदेश में बस्तर से लेकर सरगुजा तक लगातार महिला छेड़छाड़ एवं अनाचार की घटनाएं घटित हो रही है। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ना तो प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर पा रही है और ना ही इन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कोई कार्यवाही कर रही है। प्रदेश में हर तरफ अपराधियों का बोलबाला है। पुलिस प्रशासन तो केवल सरकार के इशारे पर ही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से हर तरफ अपराध ही अपराध हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि जिस तरह से जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने अनाचार किया अनाचार करने के बाद उन आरोपियों ने घटना को छिपाने के लिए पीड़िता के परिवार के साथ सौदेबाजी करके घटना को दबाने की कोशिश किया गया। वही एक अन्य मामले में एक शिक्षक द्वारा नाबालिक लड़की के साथ दुराचार का मामला भी सामने आया है। कोतबा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग के साथ अनाचार करने के बाद पीड़िता को मध्यप्रदेश में बेचने की कोशिश भी की गई। वही धमतरी जिले में भी अनाचार की घटना घटित हुई है। बिलासपुर जिले में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वही भिलाई में 15 वर्षीय नाबालिग से शादी करने का झांसा देकर दुराचार किया गया। उन्होंने कहा कि सत्ता पाने के लिए बड़े बड़े वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस खुद तो सत्ता के नशे में चूर है तथा प्रदेश को नशे के कारोबार में अपराधियों के हाथों सौंप कर नया अपराध गढ़ बनाने की कोशिश प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांजगीर की निर्भया कांड की घटना अभी शांत भी नहीं हुई कि प्रदेश में अपराधियों ने अपराध की अन्य घटनाओं को अंजाम देकर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग करते हुए अपराधियों को ऊपर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।
