परसुलीडीह में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: तोड़ी अवैध तरीके से बनी सी.सी. रोड, कलेक्टर ने खसरा ब्लॉक करने दिए निर्देंश - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

परसुलीडीह में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: तोड़ी अवैध तरीके से बनी सी.सी. रोड, कलेक्टर ने खसरा ब्लॉक करने दिए निर्देंश

परसुलीडीह में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: तोड़ी अवैध तरीके से बनी सी.सी. रोड, कलेक्टर ने खसरा ब्लॉक करने दिए निर्देंश



रायपुर 

रायपुर जिला प्रशासन के राजस्व विभाग ने आज अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार श्री अजय चंद्रवंशी और नगर निवेश विभाग के उप संचालक श्री बी.केरकेट्टा ने आज परसुलीडीह में की जा रही अवैध प्लाटिंग वाली जगह पर पहुंचकर अवैध रूप से बनायी गई सीमेंट कांक्रीट सड़क को तोड़वा दिया। इस दौरान हल्का पटवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। परसुलीडीह में खसरा नम्बर 72/1 में दर्ज लगभग दो एकड़ कृषि भूमि पर यह अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण कराया जा रहा था। यह भूमि श्री रामेश्वर ठाकुर के स्वामित्व की बताई जा रही है। इससे पहले भी इसी भूमि पर अवैध प्लाटिंग को लेकर टॉउन एण्ड कंट्री प्लानिंग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शिकायत कर मौका मुआयना किया था। अधिकारियों ने इसके बाद अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण करने वाले को नोटिस भी जारी की थी। यहां अवैध प्लाटिंग कर्ताओं ने आठ सौ वर्ग फीट से लेकर पंद्रह सौ वर्ग फीट तक के 31 प्लॉट काटे है, जिनके लिए बनायी गयी सी.सी. सड़क को आज प्रशासन की टीम ने तोड़ दिया है।

 

कलेक्टर ने खसरा ब्लॉक करने दिए निर्देंश - राजस्व अधिकारियों की कार्रवाई के बाद अवैध प्लाटिंग पर सख्त रूख दिखाते हुए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे ने परसुलीडीह पटवारी हल्का के खसरा नम्बर 72/1 को ब्लॉक करने के निर्देंश उप पंजीयक को दिए है। इस खसरे के ब्लॉक होने से अब इसमें शामिल भूमि की खरीदी बिक्री और रजिस्ट्री प्रतिबंधित रहेगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads