आरंग के सभी संकुल में चल रहा चार दिवसीय नवा जतन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आरंग के सभी संकुल में चल रहा चार दिवसीय नवा जतन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण

 नवा जतन प्रशिक्षण में शिक्षकों ने नवाचारी गतिविधियों को चित्र चार्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया,



 आरंग के सभी संकुल में चल रहा चार दिवसीय नवा जतन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण

आरंग 

 चार दिवसीय नवा जतन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शासकीय निसदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग एन पी कुर्रे ने प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को उनके लर्निंग स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सब की है अतः प्रशिक्षण को गंभीरता पूर्वक ले, वही विकास खंड श्रोत समन्वयक एम एन वर्मा एवम अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से राजीव रंजन ने कहा कि नवा जतन संदर्शिका इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर बनाई गई है, ताकि कम समय में भी शिक्षक बच्चों को उनके कक्षा स्तर तक पहुंचा सके,  जिसके लिए नवाचारी गतिविधियां एवम अतिरिक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक है वहीं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी आलोक चांडक ने शिक्षकों के द्वारा   की जा रही ग्रुप गतिविधियों को सराहा एवं सुधारात्मक टिप्स भी दिए,







 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से संजय तिवारी ने  एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं का समन्वय  होने से बच्चों के विकास की रफ्तार दुगनी हो जाती है,  शिक्षा अधिकारियों के अनुसार  कोरोना कॉल में बच्चे आगे तो बढ़ गए लेकिन लर्निंग आउटकम को पाने के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, इस अवसर पर संकुल समन्वयक गण पोखन साहू, दीपक दुबे, ताराचंद साहू, दिनेश चक्रधारी, सुनील पटेल, नूतन मांडले, सुरेंद्र चंद्र सेन जितेंद्र शुक्ला, हरीश दीवान आदि सभी समन्वयक गण निसदा, रसनी पारा गांव, चंदखुरी, भिलाई , खमतराई आदि सभी 48 संकुल में प्रशिक्षण का आयोजन 3 अगस्त से 6 अगस्त तक प्रथम चरण में प्रातः 9.45 से शाम 4 बजे तक किया गया है, प्रशिक्षण के दौरान उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देशों को भी प्रसारित  कर मुख्यता हिंदी एवं गणित विषय पर फोकस किया जा रहा है तथा भोजन व्यवस्था भी रखी गई है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads