श्री गणेश चतुर्थी पर्व पर भी धरना प्रदर्शन जारी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

श्री गणेश चतुर्थी पर्व पर भी धरना प्रदर्शन जारी

श्री गणेश चतुर्थी पर्व पर भी धरना प्रदर्शन जारी



आरंग-

 छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर दो सूत्रीय लंबित मांगो के समर्थन मे  अनिश्चितकालीन हड़ताल के दसवें दिन कर्मचारी-अधिकारीगण प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश चतुर्थी  पर्व  के बावजूद धरना - स्थल मे डटे रहे । कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ के राजकीय गीत "अरपा पैरी के धार "एवं श्री गणेश जी वंदना का सामूहिक गायन के साथ हुआ,धरना-  प्रदर्शन को फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा छ ग व्याख्याता संघ ब्लाक अध्यक्ष जी आर टंडन, छ ग शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष रेखराम ध्रुव, ,स्वास्थ्य संयोजक कर्म.संघ अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल,पशुधन विकास विभाग कर्म.संघ के ब्लाक अध्यक्ष पुरूषोत्तम प्रजापति, छ ग  क्रांतिकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार नारंग,छ  ग लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म.संघ अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया, भूखन चंद्राकर, शैलेन्द्र शुक्ला ,विनोद चंद्राकर, भैयाराम जायसवाल ने संबोधित करते हुए माननीय मुख्य मंत्री महोदय से अपनी जायज मांगो को पूरा करने का अनुरोध किया इसअवसर पर   व्याख्याता कवि नारायण बंजारे ने अपनी कविता के माध्यम से जायज मांगो की पूर्ति हेतु संदेश दिया।

  अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते  तहसील मुख्यालय मे स्थित तहसील कार्यालय, पंजीयक कार्यालय, उपकोषालय, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषी विभाग,महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागो के कार्य  प्रभावित है। धरना-प्रदर्शन मे फेडरेशन के सहसंयोजक टेपेन्द्र बैस, प्राचार्यगण इंट्रजीत विंद,जे आर आल्हा ,एस के देवांगन,भारत भूषण वर्मा,सुरेश चंद्र पाटकर राकेश साहू, संदीप चंद्राकर ,निर्मल पटेल ,शिव कुमार चंद्राकर, विष्णु वर्मा,  पं.छत्रधर दीवान,मदन लाल साहू  पिताम्बर दास मानिकपूरी, भीखम चंद देवांगन, फागू राम देवांगन, नरेंद्र कुमार चंद्राकर हरख राम जांगडे ,अशोक कुमार साहू,सागर चंद्राकर, राजू निषाद, हेमंत कुमार थ्रुव,चमन लाल साहू, भगवान दास नवरत्न, सहित विभिन्न विभागीय कर्मचारी - अधिकारीगण  शामिल रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads